तेज रफ्तार का कहर, मर्सडीज कार ने 6 पैदल यात्रियों को कुचला, 4 की मौत

Share this news

DEHRADUN: राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार कार निर्दोष लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ी। कार ने पैदल चल रहे 6 राहगीरों को कुचल दिया जिसमें से 4 की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार फरार है।

 

जानकारी के मुताबिक हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास हुआ। रात करीब 8.30 बजे चंडीगढ़ नंबर की मर्सडीज कार तेज रफ्तार से आ रही थी। इस दौरान साईं मंदिर के पास चार मजदूर सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। इसके बाद सड़क किनारे दो और लोग भी उस कार की चपेट में आ गए. इस हादसे के बाद ड्राइवर कार के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को हॉस्पिटल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

 

मामले की जानकारी मिलते ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप भी मौके पर पहुंचे। राजपुर थाना प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि पुलिस कार और ड्राइवर की पता लगाने में जुटी हुई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही फरार कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(Visited 715 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In