मां के स्वास्थ्य का हाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, रूद्रप्रयाग हादसे के घायलों से भी की मुलाकात

Share this news

Rishikesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ऋषिकेश एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मां से मिलकर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। यूपी सीएम ने असपताल में भर्ती रुद्रप्रयाग हादसे में घायल लोगों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

सीएम योगी आदित्यनाथ के आने का प्रोग्राम काफी गुप्त रखा गया था। अचानक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ऋषिकेश एम्स पहुंचे और यहां उन्होंने अपनी माता के स्वास्थ्य लाभ को लेकर डॉक्टरों से बात की। बता दें कि 15 मई से योगी आदित्यनाथ की माँ एम्स में भर्ती हैं, उनके साथ उनकी बड़ी बहन भी एम्स में मौजूद हैं। एम्स के डॉक्टर का एक-एक दल लगातार सावित्री देवी के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शनिवार को एम्स के डॉक्टर से मुलाकात कर सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के स्वास्थ्य को जानकारी ली थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने रूद्रप्रयाग हादसे के घायल लोगों से भी एम्स ऋषिकेष में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

(Visited 166 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In