नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, घर के आंगन में खेल रहे 11 साल के बच्चे को बनाया शिकार

Share this news

Pauri : पहाड़ से लेकर मैदान तक जंगली जानवरों के आतंक से आमजन हलकान है। ताजा मामला पौड़ी का है। यहां के खिर्सू क्षेत्र में आंगन में कंचे खेल रहे 11 साल के बच्चे पर गुलदार झपट पड़ा जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। परिजन आनन फानन में बच्चे को श्रीनगर बेस अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना खिर्सू ब्लॉक के ग्वाड़ गांव की है। जहां 11 साल का अंकित अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ घर के आंगन में कंचे खेल रहा था तभी एक कंचा खेलते खेलते दूर गिर गया। अंकित कंचे की तलाश में आगे निकला तो उस पर गुलदार ने हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। आनन फानन अंकित को बेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से जहा अंकित की माँ का रो रो कर बुरे हाल है तो वहीं इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीणों में गुलदार का खौफ है। लोगों ने गुलदार को पकडने की मांग वन विभाग से की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम रेंजर ललित मोहन नेगी के नेतृत्व में गांव में पहुची, जहा टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। विभाग अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

(Visited 157 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In