IMA PoP: भारतीय सेना में अफसर बने 314 कैडेट्स, सैन्यधाम उत्तराखंड ने दिए 29 जांबाज अफसर

Share this news

DEHRADUN: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासेंग आउ परेड में अंतिम पग पार करते ही 314 जेंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके अलावा आईएमए से 11 मित्र देशों के 30 कैडेट्स भी पासआउट हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी मध्य कमान के जीओसी इन कमांड, ले.ज. योगेंद्र डिमरी ने ली।

शनिवार को सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। कंपनी सार्जेंट मेजर प्रियांशु त्यागी, नकुल सिंह तोमर, ओंकार, हिमाल श्रीश थापा, असीम आनंद व गौरव चौहान ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। नौ बजे एडवास कॉल के साथ ही पूरे जोश और जुनीन के साथ कैडेट्स ने कदम बढ़ाते हुए परेड शुरू की। और निजाम पवेलियन में पीपिंग व ओथ सेरेमनी पूरा करते ही 314 कैडेट्स भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए। परेड में कैडेट्स के शानदार मार्च पास्ट ने वहां मौजूद लोगों का मन मोहा। अंतिम पग भऱने के दौरान कैडेट्स पर हेलिकॉप्टर्स से पुष्प वर्षा की गई।

 

उत्तराखंड से 29 कैडेट्स

उत्तराखंड से इस बार 29 जेंटलमैन कैडेट सेना का हिस्सा बने। यह कुल पाआउट कैडेट्स का 9 फीसदी है। आबादी के अनुपात में उत्तराखंड सबसे ज्यादा सैन्य अफसर देने वाला प्रदेश है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कैडेटों की संख्या भले ही सबसे अधिक 51 है।

राज्यवार कैडेट्स की संख्या

उत्तर प्रदेश-51

हरियाणा-30

उत्तराखंड-29

बिहार-24

महाराष्ट्र-21

पंजाब-21

राजस्थान-16

दिल्ली-13

हिमाचल प्रदेश-17

केरल-10

मध्य प्रदेश-15

तेलंगाना-02

जम्मू-कश्मीर-09

नेपाल (भारतीय मूल)-01

बंगाल-08

तमिलनाडु -07

कर्नाटक-09

ओडिसा-01

आंध्र प्रदेश-04

त्रिपुरा-01

अरुणाचल प्रदेश-01

असम-04

छत्तीसगढ़-04

झारखंड-02

मणिपुर-02

नागालैंड- 01

मिजोरम- 03

लद्दाख- 01

गुजरात-05

चंडीगढ़-02

मित्र देशों के कैडेट्स

भूटान- 13

मालदीव- 3

म्यांमार- 1

नेपाल- 2

श्रीलंका- 4

सूडान- 1

तजाकिस्तान- 2

तंजानिया- 1

तुर्कमेनिस्तान-1

वियतनाम-1

उज्बेकिस्तान-1

 

(Visited 114 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In