देहरादून: मणिमाई मंदिर के पास लोडर वाहन से टकराई इको कार, 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Share this news

DEHRADUN:  देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लच्छीवाला टोल प्लाजा और मणिमाई मंदिर के बीच एक वाहन सड़क किनारे खड़े लोडर से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के समय वाहन में कुल सात लोग सवार थे। दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक मणिमाई मंदिर के पास अचानक से आगे जा रहे पिकअप लोडर का पहिया निकल गया, इसी वक्त पीछे से आ रही ईको कार पिकअप वाहन में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि इको कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

(Visited 83 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In