ऋषिकेश में दिखा महेंद्र सिंह धोनी का पहाड़ी अंदाज, बेडू पाको, गुलाबी शरारा पर लगाए ठुमके

Share this news

RISHIKESH: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों  उत्तराखंड की यात्रा पर हैं। आईपीएल 2025 से पहले धोनी ऋषिकेश में एक  समारोह में शामिल होने आए। इस दौरान पहाड़ी गाने पर उनका डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहाड़ों के बीच थाला के डांस का वीडियो लोगों के बीच वायरल हो रहा है। माही अपनी पत्नी के साथ ऋषिकेश में छुट्टियां बिताने आए थे। इस दौरान यहां डीजे पर जैसे ही पहाड़ी गाना बजता है वहां मौजूद लोगों के साथ धोनी थिरकने लगते हैं। इससे पहले शायद ही कभी थाला को इस अंदाज में देखा गया हो। आमतौर पर माही ऐसे फंक्शन में अपनी मौजूदगी को बहुत पर्सनल रखते हैं। लेकिन पहाड़ी गाने पर वे खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। इस बीच किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो जमकर वायरल हो रहा है।धोनी पहले वहां लोगों के साथ बेडू पाको गाने के स्टेर्स करते हैं और फिर गुलाबी शरारा गाने पर थिरकने लगते हैं।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है। अल्मोड़ा के ल्वाली गांव में उनका पैतृक निवास है। उनके पिता पान सिंह धोनी रांची शिफ्ट हो गए थे, वहीं धोनी जन्म हुआ और क्रिकेट खेलना शुरू किया। लेकिन समय समय पर धोनी अपने पैतृक गांव आते रहते हैं। पिछले साल भी वे अल्मोड़ा अपने गांव पूजा में आए थे, और ग्रामीणों के साथ काफी वक्त बिताया।

आईपीएल 2024 में ही धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से दूर हो गए थे। धोनी के बाद रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई थी। धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए दिखाई दिए थे। आईपीएल 2025 में धोनी चेन्नई के लिए अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में रिटेन किया गया था।

(Visited 386 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In