Devbhoomi Dialogue

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने में बस एक मंजूरी की देरी, राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेजा यूसीसी विधेयक

DEHRADUN:  उत्तराखंड में समाननागरिक संहिता लागू करने के लिए बस एक कदम की दूरी बची है। विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने के बाद इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया था। राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने इस विधेयक को विधायी विभाग के माध्यम से राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू को भेज दिया […]

त्यूणी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

DEHRADUN: उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नही ले रहे। बुधवार को त्यूणी हटाल मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 6 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल है। हादसे में मारे गए लोग एक ही परिवार के हैं, […]

लंबे इंतजार के बाद आ गया पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम, कुल 1111 अभ्यर्थी सफल

HARIDWAR:  लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 की मुख्य लिखित परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 की लिखित परीक्षा में 1111 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही साक्षात्कार परीक्षा में प्रतिभाग […]

एम्स ऋषिकेश में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से किया गया लिवर कैंसर का सफल उपचार

RISHIKESH:  ऋषिकेश एम्स मेडिकल के क्षेत्र में रोज नए कीर्तिमान रच रह है। एम्स के डॉक्टरों ने  लिवर में कैंसर से ग्रसित 35 साल के मरीज की रोबोटिक तकनीक से सफल सर्जरी की है। मरीज को ऑपरेशन के पांच दिन बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। यह पहला मौका है जब उत्तराखंड में किसी […]

उत्तराखंड: वित्तमंत्री ने पेश किया 89 हजार 230 करोड़ का बजट, युवाओं, महिलाओं, खेलों और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को दी कई सौगातें

DEHRADUN:  उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज धामी सरकार ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अब तक का सबसे बड़ा यानी 89 हजार 230 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट में जहां इंफ्रास्ट्रक्टर और हाइड्रो पावर परियोजनाओं पर धन वर्षा की गई […]

योगी की राह पर धामी: उत्तराखंड में दंगाइयों से निपटने के लिए आ रहा है सख्त कानून, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से होगी वसूली

DEHRADUN: हल्द्वानी में बनभूलपुरा की घटना से सबक लेते हुए धामी सरकार सतर्क है। दंगों और उपद्रव में सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति पर हमला करने वालों, तोड़फोड़ करनेवालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी है। योगी सरकार की तर्ज पर उत्तरखंड में भी ऐसा सख्त कानून बनाया जा रहा है जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को […]

देहरादून में नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, अब 10 साल के बच्चे को बनाया निवाला

Dehradun: राजधानी देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की दहशत थम नहीं रही है। कैंट थाना क्षेत्र स्थित गलज्वाड़ी मरोड़ी गांव में रविवार रात 10 साल के बच्चे को गुलदार ने शिकार बना लिया। दो महीनों में गुलदार के हमले की ये तीसरी घटना है, जिससे लोगों में भय के साथ आक्रोश है। गलजवाड़ी, मरोड़ी […]

हल्द्वानी में हिंसा भड़काकर चल रहा था फरार, मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार

HALDWANI : हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। खबर है कि अब्दुल मलिक को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसे दिल्ली से हल्द्वानी लाया जा रहा है। अब्दुल मलिक पर भीड़ को भड़काने और गलत तरीके से जमीन पर कब्जाने का आरोप है। इस केस […]

लैंसडौन में डॉप्लर रडार स्थापित, अलग अंदाज में दिखे केंद्रीय मंत्री रिजिजू, महिलाओं संग क्रिकेट खेला, 10 किमी ट्रैकिंग की

LANSDOWNE:  उत्तराखंड को तीसरा डॉप्लर रडार मिल गया है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को लैंसडौन में डॉप्लर मौसम रडार का लोकार्पण किया। लैंसडौन में स्थापित रडार उत्तराखंड के कई जनपदों के मौसम की निगरानी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे मौसम और आपदाओं से संबंधित सटीक जानकारी मिल सकेगी। […]

  फोर्टिस अस्पताल में 11 लाख का बिल देने में असमर्थ था पहाड़ का युवा, बिट्टू कर्नाटक ने एक झटके में करवाया माफ

ALMORA: पिछले कई दिनों से अल्मोड़ा के कठपुड़िया निवासी भुवन काण्डपाल का गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। भुवन सड़क हादसे में गंभीररूप से घायल हो गए थे,जिसके बाद उनके इलाज पर लाखों का खर्च आ रहा था। साधारण परिवार से आने वाले भुवन को ये खर्च जुटा पानासंभव नहीं था। सोशल […]

सीएम धामी ने कृषि विभाग में सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र 

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि विभाग में सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि अब वे उत्तराखंड शासन, प्रशासन का हिस्सा बनने जा […]

मुख्यमंत्री धामी ने की  उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना की शुरुआत, रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए 1.83 करोड की अनुदान राशि वितरित

DEHRADUN:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत छात्रों एवं युवाओं के कौशल विकास हेतु नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की गौरव योजना और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से उच्च शिक्षा में शोध को एक नई दिशा मिलेगी। उच्च शिक्षण […]