Devbhoomi Dialogue

जौलजीबी मेले में सीएम धामी ने किया 102.72 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

PITHORAGARH: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में काली एवं गोरी नदियों के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को 102.72 करोड़ रुपये की 25 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 102.48 करोड़ रुपये की 24 योजनाओं […]

जौलजीबी मेले में बोलने नहीं दिया तो विधायक हरीश धामी ने जमकर काटा हंगामा, मंच पर की तोड़फोड़

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में उस समय माहौल गरमा गया, जब स्थानीय विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका नहीं मिला और विधायक के वक्तव्य से पहले कार्यक्रम से चले गए, विधायक और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। मुख्यमंत्री के जाने के बाद विधायक मंच पर बोलने के लिए आए, तो उका माइक […]

रुद्रपुर: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में खूनी खेल , दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

RUDRAPUR:  रुद्रपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दिन दहाड़े दुकानदार की हत्या से हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े अस्पताल के अंदर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर एक मोबाइल व्यापारी की हत्या कर दी गई, जबकि इस वारदात में तीन से चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात के कुछ घंटों बाद […]

हल्द्वानी के मुखानी में नाबालिग से गैंगरेप,  छात्र नेता समेत चार गिरफ्तार

HALDWANI: हल्द्वानी के  मुखानी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद छात्र नेता धीरज बिष्ट समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना की शिकायत मिलने के छह घंटे के भीतर ही सभी नामजद आरोपियों को […]

जैनी-हरक मामले पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की अलग राय,  बोले देवभूमि की छवि खराब हुई, गैर जरूरी टिप्पणी ठीक नहीं

DEHRADUN: 23 साल बाद जैनी प्रकरण के सामने आने के बाद सियासत गर्म है। हरक सिंह रावत पर हमलावर रही बीजेपी के बड़े नेता ही इस मामले को तूल देने के पक्ष में नहीं हैं। अरविंद पांडेय के बाद हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस व्यक्तिगत मामले को बेवजह तूल […]

मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडियों से अपनी जड़ों से जुड़ने का किया आह्वान, प्रवासी बोले ये उत्तराखंड उदय का समय

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने देशभर से आए प्रवासी उत्तराखण्डियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में ऐसा अनुभव हो रहा है, जैसे एक ही परिवार के सदस्य लंबे समय बाद अपने घर लौटकर एक स्थान पर […]

अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर सीबीआई कोर्ट पहुंचीं, बोलीं मुझे दिया 25 लाख रुपए और स्कॉर्पियो का ऑफर

DEHRADUN: अंकिता भंडारी मामले से चर्चा में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर एकबार फिर से अपने बयान दर्ज कराने देहरादून की सीबीआई कोर्ट पहुंची हैं। उर्मिला 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश हुई थीं। 26 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी लेकिन इससे पहले ही हरिद्वार पुलिस ने दीपिका राठौर की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया […]

‘बबली’ बोलने पर भड़कीं रेखा आर्या, हरीश रावत के रख दिए डेनिस बाबा, झूठाचार्य समेत दर्जनभर नाम, हरदा ने किया पलटवार

DEHRADUN: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर पति की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर सियासत गर्म है। अब ये मुद्दा पूर्व सीएम हरीश रावत और कभी उनकी ही राजनीतिक शिष्या रही रेखा आर्या के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग का अखाड़ा बन गया है। हरीश रावत की एक पोस्ट में बबली कहे […]

अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत 3 की मौत

ALMORA: अल्मोड़ा जिले के सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर बुधवार देर रात एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में मां-बेटी और वाहन चालक की मौत हो गई। तीनों हरड़ा गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, मां-बेटी भाई दूज मनाने के लिए पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात […]

उत्तराखंड: आपदा में जान गंवाने पर अब 8 लाख का मुआवजा, घर के नुकसान, पशुहानि पर भी मिलेगा ज्यादा मुआवजा

DEHRADUN:  उत्तराखंड में आपदा प्रभावित परिवारों को अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्र सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के तहत विभिन्न मदों में दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की है। आपदा में मृत्यु होने पर मिलने वाली अनुग्रह सहायता चार लाख से बढ़ाकर […]

हरक का भाजपा पर वार, अंकिता केस से ध्यान भटकाने के लिए जेनी को हथियार बना रही बीजेपी

DEHRADUN: जेनी प्रकरण से उत्तराखंड में सियासत दर्म है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा वर्षों पुराने जेनी प्रकरण को राजनीतिक हथियार बना रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि […]

14 लाख की लूट में फरार चल रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता समेत 2 और गिरफ्तार, आरोपियों से बरामद हुए 82 हजार रुपए

DEHRADUN: देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में दून पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें बजरंग दल का कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी और दीपक शेखावत शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से दबोचा। उनके कब्जे से लूट […]