गर्भवती महिला को अंगीठी सेंकना पड़ा भारी, दम घुटने से गर्भ में पल रहे 8 महीने के बच्चे की मौत

Share this news

NAINITAL:  ठंड से बचने के लिए अंगीठी सेंकना एक मां को भारी पड़ गया। अंगूठी की गैस से गर्भ मे पल रहे 8 महीने के शिशु की मौत होगी। मामला नैनीताल का  8 month unborn baby died due to suffocation of coal gas । अंगीठी की गैस से प्रसूता और उसका पति भी बेहोश हो गए, प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक नैनीताल के तल्लीताल निवासी ललित ने ठंड से बचन के लिए शनिवार रात कमरे में अंगीठी जलाई थी। खाना खाने के बाद ललित व उसकी पत्नी दीपिका दोनों सो गए। देर रात अचानक ललित को कुछ घुटन सी महसूस हुई। ललित का सिर घूमने लगा तो उसने फोन कर पड़ोसियों को सूचना दी। जब तक पड़ोसी उके घऱ में आते पति पत्नी दोनों अंगीठी की गैस से बेहोश हो गए।

ग्रामीणों की मदद से तत्काल दोनों को बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। जहां दोनों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। रविवार सुबह होश में आने के बाद डॉक्टरों ने महिला का चेकअप किया तो पता चला की वह 8 महीने की गर्भवती है। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया तो कुछ हलचल नजर आई। लेकिन शाम होते होते दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। पीएमएस डॉ एलएमएस रावत ने गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला को ऑब्जर्वेशन के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

(Visited 317 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In