VIP दर्शन के विरोध में तीर्थपुरोहितों का आक्रोश, BKTC अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी, गौतम अडानी पहुंचे थे केदारनाथ

Share this news

KEDARNATH:  केदारनाथ धाम में अव्यवस्थाओं और वीआईपी दर्शन को लेकर तीर्थ पुरोहितों का पारा चढ़ गया। उन्होंने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही वीआईपी गेट बंद करने की मांग उठाई गई। इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी जमकर वायरल किया जा रहा है।

केदारनाथ मंदिर परिसर में तीर्थपुरोहितों ने एक सुर में आवाज उठाई कि वीआईपी कल्चर को तुरंत खत्म किया जाए। उनका कहना है कि विशेष लोगों को दी जा रही प्राथमिकता से आम श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। तीर्थपिरोहितों ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

बता दें कि बीकेटीसी और जिला प्रशासन ये दावा करता है कि इस बार यात्रा में वीईआईपी कल्चर खत्म किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी ये कहते है कि सभी श्रद्धालु एक समान हैं, किसी को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा। बावजूद इसके केदारनाथ धाम में प्रदर्शन की तस्वीरें ये इशारा करती हैं कि इन आदेशों का कितना पालन हो रहा है।

अडानी ने किए बाबा केदार के दर्शन

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी  ने शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम में दर्शन किए। इस खास अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। अपनी शादी की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर दोनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। अडाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से निजी हेलिकॉप्टर के जरिए केदारनाथ धाम पहुंचे। वीआईपी आगमन को देखते हुए केदारनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। माना जा रहा है कि अडानी को दर्शन के लिए वीआईपी सुविधा प्रदान की गई, जिससे तीर्थपुरोहितों में नाराजगी व्याप्त है।

Image

केदारनाथ दर्शन के बाद अडानी ने प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का हवाई सर्वे भी किया। यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट Adani Group के नेतृत्व में तैयार किया जा रहा है।

 

(Visited 114 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In