श्रीनगर: अमित रावत बनकर हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था बिजनौर का साहिल, मुकदमा दर्ज

SRINAGAR: पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में अपनी असली पहचान छुपाकर हिंदू लड़कियों को फंसाने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। यहां नाई का काम करने वाला साहिल सलमानी अंकित रावत के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर इलाके की हिंदू लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। इस बात का भंडाफोड़ एक स्थानीय नेता लखपत भंडारी […]

हरिद्वार: तमंचे की नोंक पर लूट का आरोपी बदमाश  एनकाउंटर में घायल, बाकी बदमाश फरार

HARIDWAR: तमचे का डर दिखाकर लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस को हथियार उठाने पड़े। मंगलवार तड़के कनखल क्षेत्र में लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों से पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के […]

मुख्यमंत्री धामी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, अधिकारियों को निर्देश यूजर फ्रेंडली डेटा अपडेट हो

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सी.एम डैशबोर्ड ‘दर्पण 2.0’ की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड से जोड़ा जाए और सभी विभागों की गतिमान परियोजनाओं का डाटा भी अपलोड करवाया जाए। उन्होंने 15 दिन में सभी विभागों को परियोजनाओं का अपडेट पोर्टल में […]

उग्रवादियों के हमले में आसाम राइफल्स के जवान शहीद, मणिपुर में तैनात थे लोहाघाट निवासी गुणानंद चौबे

CHAMPAWAT: उत्तराखंड के लिए एक औऱ दुखद खबर है। लोहाघाट के चौबे गांव निवासी असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गए। चौबे के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे सुई व लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, शहीद का परिवार दिल्ली […]

यमुनोत्री हाईवे पर दुखद हादसा: बोलेरो के ऊपर बोल्डर गिरने से चालक की मौत, 2 घायल

UTTARKASHI: उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बरसात से जन जीवन अस्त व्यस्त है। इस बीच एक दुखद खबर है कि यमुनोत्री हाइवे पर एक वाहन पर बोल्डर गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं, जबकि चालक की मौत हो गई है। हादसा यमुनोत्री हाईवे ओरछा बैंड के पास हुआ मौके पर पहुंची पुलिस […]

बेटी मोबाइल पर रात में कर रही थी बात, मां ने फोन छीना तो कर दी खुदकुशी

UDHAM SINGH NAGAR: मोबाइल का हद से ज्यादा इस्तेमाल इंसान को विवेक शून्य कर जाता है। ऊधम सिंह नगर के किच्छा में ऐसा ही हैरानी भरा मामला सामने आया है। यहां मोबाइल फोन की लत ने एक किशोरी को आत्महत्या करने को मजबूर कर दिया। और इसकी वजह बस इतनी सी थी कि रात को […]

केदारनाथ भूस्खलन में क्षतिग्रस्त 29 में 25 रास्ते हुए दुरस्त, एमआई-17 वापस लौटा

Rudraprayag: केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा हो गया है। केदारनाथ में स्वेच्छा से रुके 78 लोगों को एमआई-17 के जरिये रविवार को गुप्तकाशी पहुंचाया गया, जिनमें स्थानीय दुकानदार, साधु-संत, घोड़ा-खच्चर चालक आदि शामिल थे। इसके साथ ही वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर को विदा कर दिया गया है। अब कहीं भी कोई […]

सिरोबगड़, छिनका में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद

Chamoli: पहाड़ों पर भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्तव्यस्त है। बदरीनाथ केदारनाथ मार्ग पर कई जगह भूस्खलन से मार्ग बाधित हुआ है। बदरीनाथ केदारनाथ हाइवे सिरोबगड़ के पास भारी मलबा आने से बंद हो गया है। उधर बदरीनाथ रूट पर छिनका के पास भीषण भूस्खलन हुआ है। यहां पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसककर सड़क […]

देश की रक्षा करते हुए सैन्यधाम का लाल कुर्बान, तंगधार सेक्टर में सूबेदार दीपेंद्र शहीद

DEHRADUN:  उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। चमोली जिले के रहने वाले जवान दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर के तंगधार में शहीद हो गए हैं। दीपेंद्र कंडारी चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव के रहने वाले थे। वे 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। दीपेंद्र कंडारी की शहादत की खबर के बाद से […]

2013 की त्रासदी की यादें हुई ताजा, लेकिन रेस्क्यू फोर्सेस ने जान पर खेलकर बचाई 15 हजार यात्रियों की जिंदगी

RUDRAPRAYAG: ऊपर से मलबे के साथ पत्थरों की बरसात और नीचे मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप। यह था 31 जुलाई की रात केदारघाटी में आई आपदा के बाद का दृश्य। मंदाकिनी ग्यारह साल बाद पहली बार ऐसे रौद्र रूप में दिखी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो आपदा के खौफनाक दृश्य देख […]

टनकपुर-पूर्णागिरी मार्ग पर नाले में बहा श्रद्धालुओं का वाहन, एक की मौत, 6  को बचाया गया, 2 लापता

CHAMPAWAT: चंवापत के टनकपुर थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी मैक्स भारी बारिश के बाद उफान पर आए नाले में बह गई। इस हादसे में 17 साल की किशोरी की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर भारी बारिश के कारण किरोड़ा नाला […]

साहस, साहित्य, संस्कृति, स्पोर्ट्स में उल्लेखनीय काम करने वाली 13 महिलाएं तीलू रौतेली स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित

DEHRADUN: 8 अगस्त को वीर बाला तीलू रौतेली का जन्मदिन मनाया जाता है। इस अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी साहित्य, संगीत, संस्कृति संवर्धन, खेल, समाजसेवा और साहसी कार्यों के लिए राज्य की 13 महिलाओं को तीलू रौतेली स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अपने अपने क्षेत्र में […]