देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,  दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

DEHRADUN: देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नयागांव के पास सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, इस पर बाइक सवार चेकिंग पॉइंट पर नहीं रुके और बुडपुर की ओर भागने लगे। पुलिस […]

जोशीमठ के पास बड़ा हादसा, बदरीनाथ से लौट रहा चॉपर क्रैश, 6 लोग थे सवार

CHAMOLI:  चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर जोशीमठ के चाई गांव के ऊपर क्रैश हुआ है। हादसे के समय हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। ये चॉपर बदरीनाथ से सहस्रधारा हेलीपैड देहरादून आ रहा था। हादसे की जानकारी मिलने के […]

पहाड़ों पर बर्फबारी, केदारनाथ से गंगोत्री तक बिछी सफेद चादर,  मसूरी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

DEHRADUN: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री समेत तमाम ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है जबकि मैदानी इलाकों में भी बारिश के दौर से ठिछुरन बढ़ गई है। बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से नर-नारायण […]

गैरसैंण विधानसभा सत्र में हंगामे के आसार, विधायक पूछेंगे 445 सवाल, अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार

GAIRSAIN: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में सर्द मौसम के बीच सियासी पारा चढ़ने के आसार हैं। सरकार जहां अनूपूरक बजट पेश करेगी वहीं विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को जोरदार ढंग से घेरने की तैयारी में है। विधायकों औऱ मंत्रियों के 445 सवालों के जवाब […]

20 हजार फीट की ऊंचाई पर  आदि कैलाश से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, एंटी ड्रग अल्ट्रा रन में 1100 धावकों ने लिया हिस्सा

PITHORAGARH: 20 हजार फीट की ऊंचाई, माइनस 7 डिग्री की ठंड और नशामुक्ति के संकल्प के साथ ज्जबे वाली अल्ट्रा रन। सजग इंडिया की ओर से नशामुक्त भारत के संदेश के साथ आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस आयोजन में 23 राज्यों के […]

हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार, अंकिता केस में CBI कोर्ट में होनी थी पेशी

HARIDWAR: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर किए गए दावों से सुर्खियों में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हरिद्वार लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में […]

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपों पर आरोपी टीचर की सफाई, पीड़िता ने दी तहरीर

DEHRADUN: देहरादून के समर वैली स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से छात्रा को समझाए जाने के बाद छात्रा ने पुलिस में तहरीर दी है जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं इस मामले पर आरोपी शिक्षक का पक्ष भी सामने आया है। […]

डोईवाला के रानीपोखरी में लगी रात्रि चौपाल, राज्यमंत्री धीरेंद्र पंवार ने सुनी जनसमस्याएं

DEHRADUN: धामी सरका जनता केद्वार की पहल पर डोईवाला के रानीपोखरी में पहली बार रात्रि चौपाल लगाई गई। राज्यमंत्री धीरेंद्र सिंह पंवार के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम लोगों की समस्याएं सुनने उनके द्वार पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, सिंचाई गूल आदि से जुड़ी समस्याएं सामने रखी। रात्रि चौपाल में करीब एक […]

देहरादून के नामी स्कूल में टीचर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप, 15 छात्राओं ने दी शिकायत

DEHRADUN: देहरादून के प्रतिष्ठित समर वैली स्कूल से एक बड़ा और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां स्कूल के फिजिक्स टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ और गलत तरीके से छूने के आरोप लगे हैं। इस मामले में करीब 15 छात्राओं ने हस्ताक्षर कर स्कूल प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपी थी, जिसके बाद से इलाके में […]

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों […]

डोईवाला में धूं-धूं कर जला अहंकार का रावण, दशहरा मेले में उमड़ी भीड़

DOIWALA:  बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केशवपुरी बस्ती मैदान में रावण कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धूं धूकर जलकर राख हो गए। मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ रावण के पुतले का दहन किया। लोगों ने […]

बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद, दशहरा पर केदारनाथ के कपाट बंद होने की तिथि घोषित

DEHRADUN: विजयादशमी पर बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके अगले दिन यानी 17 नवंबर को देवडोलियां अपने-अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों […]