घर के पास खेल रही 13 साल की लड़की को गुलदार ने बनाया निवाला, हिंदाव क्षेत्र में गुलदार का आतंक जारी

Share this news

Tehri: पहाड़ में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। घनसाली के हिंदाव क्षेत्र से एक बार फिर बेहद दुखद खबर है। यहां के महेर गांव तल्ला में 13 साल की बालिका को गुलदार ने निवाला बनाया है। हिंदाव क्षेत्र में गुलदार के हमले में बच्चों की मौत की यह तीसरी घटना है। स्थानीय लोगों में घटना पर आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कोट (हिंदाव) के महेर गांव तल्ला की 13 साल की साक्षी, पुत्री विक्रम कैंतुरा पर शनिवार शाम करीब 4 बजे अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान घाट लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार उसे घसीटते हुये खेतों की तरफ ले गया। साक्षी की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे लेकिन तब तक साक्षी दम तोड़ चुकी थी।

पिछले कुछ दिनों में हिंदाव क्षेत्र में गुलदार अब तक तीन मासूमों को निवाला बना चुका है। बार बार ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वन विभाग की नाकामी पर लोगों का गुसा फूट रहा है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त भी कर रही है तब भी मासूमों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि आदमखोर बन चुके गुलदार को जल्द से जल्द ढेर किया जाए।

(Visited 64 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In