Nainital Disaster : राहत और बचाव में जुटे सेना, SDRF के देवदूत

आपदा से त्रस्त उत्तराखंड, राहत और बचाव के लिए आए देवदूत। कुमाऊं के कई क्षेत्रों में भयंकर बारिश से तबाही मची है। ऐसे में राहत और चाव कार्यों के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और एसडीआरएफ ने जमीन पर, हवा में और पानी में मोर्चा संभाल लिया है। सेना ने कई इलाकों में फंसे टूरिस्ट को […]

  भारी बारिश, भूस्खलन से केदारनाथ मार्ग ध्वस्त, यात्रा पर रोक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, यात्रा रोकी गई

RUDRAPRAYAG : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से कहर बरपा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रा को रोक दिया है। रास्ते में फंसे हुए यात्रियों का रेस्क्यू जारी है। पुलिस, एसडीआरएफ, रस्सी के सहारे, हेली के जरिए फंसे हुए यात्रियों को विभिन्न पड़ावों से निकाल रही है। बुधवार […]

आपदा के 26 दिन बाद केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर घोडों खच्चरों का संचालन शुरू

: 31 जुलाई को आई आपदा के बाद केदारनाथ मार्ग 26 दिन बाद घोड़े खच्चरों के लिए खोल दिया गया है। जल्द ही पैदल मार्ग से यात्रियों की आवाजाही भी शुरू हो सकेगी। लंबे अंतराल के बाद यात्रा मार्ग से घोड़े- खच्चरों की आवाजाही के साथ ही घोड़े- खच्चरों से राशन एवं अन्य अनिवार्य सामग्री […]

आपदा पीड़ितों को ढांढस बंधाने टिहरी के जखन्याली पहुंचे सीएम धामी, प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

TEHRI:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टिहरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र जखन्याली का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका ढ़ाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी […]

आपदा प्रभावित जाखन गांव के किसानों को सीएम धामी ने बांटे मुआवजा राशि के चेक

DEHRADUN :व्यासी जल विद्युत परियोजना की 220 केवी लाईन निर्माण के दौरान पछवादून के जाखन गांव के प्रभावित कृषकों को भूमि मुआवजे का भुगतान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 किसानों को भूमि एवं वृक्षों के मुआवजे के रूप में कुल 11 लाख 88 हजार 70 रूपये के चेक प्रदान किए। […]

आपदा से कराह उठी राजधानी तो जेसीबी लेकर पहुंचे सीएम धामी, यमकेश्वर में बादल फटने से महिला की मौत

DEHRADUN/YAMKESHWAR: उत्तराखंड में देहरादून जिले और आसपास के क्षेत्रों में कुदरत का कहर बरपा है। देहरादून के मालदेवता, रायपुर थानो रोड में सबसे ज्यादा तबाही मची है। वहीं पौड़ी के यमकेश्वर में बादल फटने से एक महिला की मौत हो गई है। (cm inspects disaster hit areas of Dehradun on JCB) मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आपदा […]

उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, धराली कस्बे में तबाही का खौफनाक मंजर

UTTARKASHI: गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा मंगलवार को तबाही लाई। खीरगाड़ के ऊपर बादल फटने से धराली कस्बे में भारी तबाही मची है। बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते […]

उत्तरकाशी में भारी बारिश से मकान गिरा, महिला की मौत, केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ा खतरा

Dehradun :  उत्तराखंड में मानसून जाते जाते कहर बरपा रहा है। गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी के साथ कई जगह तेज बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त व्यस्त है। उत्तरकाशी में एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने से  65 साल की महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई। (1 women killed many road […]

उत्तरकाशी:  यमुना का जलस्तर बढ़ने से स्यानाचट्टी में बनी झील, घरों में घुसा पानी, कस्बा कराया खाली

UTTARKASHI: उत्तरकाशी जिले से एक बार फिर से खतरे की आहट नजर आ रही है। यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी के पास मलबा आने से अचानक यमुना नदी का प्रवाह रुक गया। इस वजह से यहां एक कृत्रिम झील बन गई है जिससे नदी का पानी आबादी वाले इलाके में घुस गया है। कई होटल औऱ […]

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, यात्रियों के मलबे में दबने की खबर, रेस्क्यू जारी

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां  नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए। कई यात्रियों के मलबे में दबे होने की खबर है। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर […]

उत्तराखंड बारिश से त्रस्त, CM मोर्चे पर, मंत्री मस्त, सीएम का आदेश, जिलों में प्रवास करें प्रभारी मंत्री

DEHRADUN: भारी बरसात के कारण उत्तराखंड बेहाल है। पहाड़ों पर भूस्खलन और नदियों में उफान से सैकड़ों सड़कें बंद हैं, तो मैदान में बाढ़ से हाहाकार है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खुद मोर्चे पर जा रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार में और कोई है ही नहीं। शायद सीएम धामी को भी ऐसा ही […]

एक्सपर्ट टीम ने किया भू धंसाव से प्रभावित घरों का दौरा,  सीएम धामी कल जाएंगे जोशीमठ, आज बुलाई आपात बैठक

DEHRADUN/CHAMOLI: जोशीमठ में लगातार जमीन धंसने का सिलसिला जारी है। करीब 600 घर इससे प्रभावित हो गए हैं। उधर प्रशासन अब हरकत में दिख रहा है। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन सचिव और गढ़वाल आय़ुक्त ने एक्सपर्ट की टीम केसाथ जोशीमठ में फ्रभावित घरों का दौरा किया और जानकारी जुटाई। उधर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस […]