चारधाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, 1.10 लाख लोगों ने किए  केदारनाथ के दर्शन, बदरीनाथ में मौसम ने ली करवट

KEDARNATH: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। राज्य सरकार के मुताबिक यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुगम और सुरक्षित दर्शन कर सकें। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी […]

भाजपा का झंडा लगा कर स्थानीय निवासी से केदारनाथ में बदसलूकी, गाली बकता और लाठी मारता नजर आया अबोध बच्चा

KEDARNATH: केदारनाथ धाम में  एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। एक छोटा बच्चा हाथ में भाजपा का झंडा लेकर स्थानीय दुकानदार पर डंडा चलाते हुए दिखता है। बच्चे के साथ आए लोगों की दुकानदार से बहस भी होती है। दुकानदार के हाथ से कराकर बच्चा नीचे गिरता है तो उसे पुलिस चौकी तक […]

51 कुंतल फूलों से केदारनाथ धाम का अद्भुत श्रृंगार, बाबा की डोली पहुंची अपने धाम,  कल खुलेंगे कपाट

KEDARNATH:  द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए कल खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने से पहले केदारनाथ मंदिर को रंग बिरंगे 51 कुंतल फूलों से सजाया गया है। इस बीच बाबा केदार की पंचमुखी विग्रह डोली भी अपने धाम पहुंचचुकी है। बुधवार को सुबह 8 बजे विधि विधान के साथ […]

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखा, प्लास्टिक मुक्त रहेगी केदारनाथ यात्रा:मुख्यमंत्री

RUDRAPRAYAG : आस्था और श्रद्धा के पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं के अनुरूप श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियां […]

केदारपुरी के रक्षक भुकुंड भैरव के कपाट बंद होने के साथ  केदारनाथ के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू

KEDARNATH: चार धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू होगई है। धनतेरस के अवसर पर केदारनाथ क्षेत्र के रक्षक भुकुंड भैरवनाथ के कपाट शनिवार अपराह्न 1 बजकर 15 मिनट पर विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। इसके साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। केदारनाथ […]

रोक के बावजूद सोनप्रयाग में उमड़ा यात्रियों का सैलाब, बैरिकेट तोड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

RUDRAPRAYAG:  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बुधवार को अचानवक हालात बेकाबू हो गए। यात्रा पर तीन दिन की रोक के बावजूद अचानक सोनप्रयाग में हजारों यात्रियों की भीड़ जुट गई। आगे जाने के लिए यात्री जिद करने लगे, बैरिकेट हटाने लगे। पुलिस ने यात्रियों पर लाठीचार्ज करके उन्हें तितर बितर किया। बता दें कि रुद्रप्रयाग जिला […]

चार धाम यात्रा पर मौसम की मार, बारिश, भूस्खलन के दौर के बाद 5 गुना घट गई दैनिक यात्रियों की संख्या

DEHRADUN: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने चारधाम यात्रा की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार को भी केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। यमुनोत्री में भी सिलाई बैंड के पास हुए भूस्खलन के बाद से यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल […]

यात्रा मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा अस्थाई तौर पर रोकी गई, SDRF  ने 40 यात्रियों का किया रेस्क्यू

RUDRAPRAYAG:  चारधाम यात्रा पर मौसम की मार का असर देखा जा रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जगह जगह बारिश और भूस्खलन के बाद अस्थाई तौर पर यात्रा को रोक दिया गया है। सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में मार्ग ध्वस्त हो गया है। जिस कारण यात्रियों का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा […]

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन, यात्रियों में अफरा तफरी, बार बार बाधित हो रही यात्रा

KEDARNATH:   केदारनाथ हाईवे पर शुक्रवार सुबह मुनकटिया के पास अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके चलते हाईवे को बंद कर दिया गया है। पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मात्रा में पत्थर गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागते नजर आए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। केदारनाथ […]

केदारनाथ मार्ग पर जंगलचट्टी में अचानक आया मलबा, दो लोगों की मौत, तीन घायल

RUDRAPRAYAG:  बुधवार को केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। जंगलचट्टी के पास चट्टान से अचानक मलबा आने से कुछ यात्री इसकी चपेट में आ गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। रेस्क्यू टीम ने घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया। बता दें कि इन दिनों केदारनाथ यात्रा मार्ग […]

नई टिहरी-घनसाली मार्ग पर पलटी यात्रियों की बस, 3 गंभीर रूप से घायल, 15 को आई हल्की चोटें

TEHRI: उत्तराखंड में ब़डा हादसा हो गया। नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस पलटच गई जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि 15 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक  गुजरात […]

विधि-विधान से खुले श्री केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, हर हर महादेव से गूंजी केदारघाटी

KEDARNATH :  विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान से खुल गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। केदारनाथ धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री […]