हादसे के 14 घंटे बाद भी नहीं लग पाया कार सवार 3 लोगों का सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी

Share this news

PAURI: गुरुवार देर शाम पौडज़ी के पाबौ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक वय्क्ति की मौत हो गई , जबकि 3 लोग लापता हैं। हादसे का शिकार हुई ऑल्टो कार में सवार 3 लोगों का 14 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। पुलिस और एसडीआरएफ का सर्ट ऑपरेशन लगातार जारी है।

बता दें कि गुरुवार शाम को पाबौ से कोटद्वार जा रही ऑल्टो कार संख्या UK12G2439 पाबौ से 3 किलोमीटर आगे 300 मीटर खाई में गिर गई थी।कार में 4 लोग सवार थे। हादसे के बाद पुलिस ने एक युवक देबू गुसाईं का शव बरामद कर लिया। जबकि बाकी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। पैठाणी, पौड़ी और पाबौ की पुलिस टीम 5 किलोमीटर के क्षेत्र में सर्चिंग कर रही है वहीं एसडीआरएफ की टीम भी सुबह से सर्चिंग ऑपरेशन कर रही है लेकिन अभी तक दुर्घटना के बाद लापता लोगों का पता नहीं चल सका है।  पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीण और व्यापरी भी सर्च अभियान में मदद कर रहे हैं

 

(Visited 369 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In