देहरादून में बच्चों के बीच जन्मदिन मनाते वक्त भावुक हो गईं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु

Share this news

DEHRADUN: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जन्मदिन है। इश मौके को खास बनाने के लिए राष्ट्रपति उत्तराखंड दौरे पर हैं। जहां शुक्रवार को उन्होंने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (NIEPVD) में बच्चों के बीच जन्मदिन मनाया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने उनके जन्मदिन पर हैप्पी बर्थडे टु यू का जिंगल गाया तो राष्ट्रपति भावुक हो गई और उनकी आंखें छलक उठीं।

देहरादून NIEPVD में बच्चों ने आमिर खान की फिल्म तारे जमीं पर का गाना गया तो राष्ट्रपति के साथ-साथ मंच पर बैठे सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गए थे। इसके बाद जैसे ही बच्चों ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्रस्तुति दी, तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आप को रोक नहीं पाईं और मंच पर वो रोने लगीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भावुक होते देख पीछे खड़े सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रूमाल दिया। दिव्यांग बच्चों का कार्यक्रम देखकर न सिर्फ राष्ट्रपति, बल्कि मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार और राज्यपाल गुरमीत सिंह भी भावुक हो गए थे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने दृष्टिबाधित बच्चों की आंखों पर चश्मा लगाकर उन्हें सम्मानित भी किया।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि वह इन बच्चों की प्रतिभा को देखकर बेहद प्रभावित हैं। हम जिस तरह से दिव्यांगजनों के लिए काम कर रहे हैं, इसका जीता जागता उदाहरण देहरादून में देखने के लिए मिलता है।  मैं अपने जन्मदिन के मौके पर यहां पर आकर बेहद खुश हूं। जब मैं बच्चों को गाते हुए देख रही थी, तो मेरे आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। यह बच्चे गले से नहीं हृदय से गा रहे थे। मुझे लगता है कि सरस्वती उनके गले में बैठी है। कहा जाता है कि भगवान किसी के अंग में अगर कोई कमी देता है, तो उसे एक ऐसी प्रतिभा दे देता है, जो लोगों से उसे अलग बनाती है।

 

 

(Visited 130 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In