देहरादून पहुंची राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट से सीएम आवास तक हुआ भव्य स्वागत

Share this news

Dehradun: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Presidential candidate Draupadi Murmu in Uttarakhand ) आज उत्तराखंड पहुंची हैं। मुर्मू सुबह 10 बजे देहरादून पहुंचीं। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर बलिदानी आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजसभा सदस्य अनिल बलूनी आदि मौजूद रहे।

मुर्मू आज भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ मुख्यमंत्री आवास में बैठक करेंगी। दोपहर में वह बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगी। मुर्मू आज सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची इस दौरान जनजाति सांस्कृतिक टीम की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित पार्टी सांसद और संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद देहरादून पहुंचकर वह सीधे कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल गई और शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुर्मू मुख्यमंत्री आवास पहुंची, जहां पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोकनृत्यों के साथ उनका स्वागत किया गया।मुर्मू यहां पर बीजेपी के विधायकों और सांसदों के साथ अपने समर्थन के लिए बैठक कर रही हैं।

(Visited 293 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In