विधानसभा का मानसून सत्र 5 से 8 सितंबर तक देहरादून में होगा , अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार
DEHRADUN: उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 से 8 सितंबर के बीच देहरादून में आयोजित होगा। सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सत्र आहूत करन पर सहमति बनी। इस दौरान धामी सरकार अफना अनुपूरक बजट भी पेश करेगी।
बता दें कि इस वर्ष का बजट सत्र सरकार ने गैरसैंण में आयोजित करया था। इस सत्र को 6 महीने बीतने वाले हैं। नियम के अनुसार दो सत्रों के बीच 6 महीने से ज्यादा का गैप नही हो सकता, लिहाजा सरकार ने 5 सितंबर से मानसून सत्र कराने का फैसला किया है।
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया था कि 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का इस साल का बजट अहम भूमिका निभाएगा, सरकार ने राज्य के विकास से लिए जो भी प्राथमिकताएं तय की हैं, उनकी झलक अनुपूरक बजट में दिखाई देगी।
(Visited 188 times, 1 visits today)