भाजपा विधायक ने मजार के लिए दिए 2 लाख रुपए, प्रशासन ने बुल्डोजर चला दिया, 22 साल पहले अवैध रूप से बनी थी मजार
PAURI: जगह जगह अवैध मजारों के जरिए जमीन कब्जाने का खेल पहाड़ में जोरों से चल रहा है। पौड़ी में भी एक मजार पर जमकर विवाद हुआ। कल्जीखाल ब्लॉक के किमोली गांव में जिस मजार पर टिनशेड डलवाने के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपए दिए गए, विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने उस पर बुल्डोजर चलवा दिया है।

दरअसल पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक में चिलोली किमोली गांव की चारागाह में 22 साल पहले एक अवैध मजार बनाई गई थी। बताया जा रहा है कि मजार सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी।मजार का संचालन वर्तमान में हरीश चंद्र बौड़ाई कर रहे थे। बीते 3 दिसंबर को विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी की अपनी निधि से मजार में टिन शेड बनवाए जाने के लिए दो लाख की संस्तुति की संस्तुति दी थी। विधायक निधि का पत्र जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इस मसले पर बवाल हो गया। विश्व हिंदूपरिषद जैसे हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई।

विवाद बढ़ता देख प्रशासन भी हरकत में आया। बुधवार शाम नायब तहसीलदार पौड़ी हरेंद्र खत्री के नेतृत्व में प्रशासन की एक टीम किमोली पहुंची। जहां उन्होंने चिलोली चरागाह में बनी मजार को बुलडोजर से ध्वस्त करवाया। नायब तहसीलदार पौड़ी ने बताया कि मजार का निर्माण सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बीते 22 वर्ष पहले किया गया था। शासन-प्रशासन के निर्देश पर मजार को ध्वस्त कर दिया गया। इस अवसर पर कानूनगो पीड़ी संजय नेगी, ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट उच्च क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद मौजूद रहे।
