हरिद्वार: भूमि विवाद में BJP से जुड़े दो गुटों में टकराव, दिन दहाड़े फायरिंग से दो लोग घायल

Share this news

HARIDWAR:  हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनेड़ी गांव में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान को गोली मार दी। घटना में मौके पर मौजूद किशनपाल उर्फ नानू पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह प्रशासन की टीम सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों के मद्देनजर जांच करने मौके पर पहुंची थी। इस दौरान उत्तराखंड बीजेपी से जुड़े दो पक्षों में टकराव हो गया। बीजेपी से जुड़े अतुल चौहान और भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान के बीच पहले कहासुनी हुई। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव के बीच अचानक फायरिंग की घटना हुई, जिसमें हरिद्वार जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई,  इस दौरान मौके पर पहुंचे किशनपाल को भी गोली लगी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

 

 

(Visited 60 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In