गोदियाल को पद से हटाने की थी साजिश? भावुक गणेश गोदियाल बोले…
DEHRADUN: क्या वाकई में उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को कोई पद से हटाना चाहता था? मीडिया के सामने गोदियाल ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित साजिश रची जा रही है और उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है, ताकि उन्हें पद से हटाया जा सके।
गोदियाल ने कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और बहुत स्ट्रेट फॉरवर्ड, सीधा चलने वाला आदमी हूं। मैं अपने काम से मतलब रखता हूं। लेकिन यह जरूर है कि मैं इस बात पर विश्वास रखता हूं कि पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जो बेहतर से बेहतर होगा, उसे आगे आकर जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। मैं अपने काम में विश्वास रखता हूं। जिस दिन मेरे खिलाफ साजिश की बात सामने आई, मैंने उस दिन परमेश्वर को याद किया और मैं उस पर विश्वास करता हूं। और ठीक है, मैंने परमेश्वर पर विश्वास किया, परमेश्वर ने बहुत जल्दी इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
जब मुझे अपने खिलाफ साजिश की जानकारी मिली, तब से मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हूं और कई दिनों से ठीक से सो नहीं पाया। इसी भावुकता के बीच उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
राहुल का पीएम बनकर ठगे 25 लाख
इसी बीच एक और बड़ा मामला भी सामने आया है, जिसमें एक ठग द्वारा खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर भावना पांडे से 25 लाख रुपये ठगने की बात कही जा रही है। आरोप है कि इस मामले में कुछ कांग्रेस नेताओं की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। भावना पांडे ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर उनसे संपर्क किया और विधायकों के सर्वे के नाम पर उनसे लाखों रुपये की ठगी कर ली। भावना पांडे के अनुसार, आरोपी ने खुद को प्रभावशाली दिखाने के लिए कई बड़े नेताओं से उनकी बातचीत कराई, जिससे उनका भरोसा जीत लिया।
भावना पाण्डेय ने ये भी कहा की उस आदमी ने गणेश गोदियाल क़ो हटाने के लिए भी कहा और मुझसे नाम मांगे तो मैंने हरीश रावत, प्रीतम सिंह और यशपाल आर्य का नाम दिया वहीँ पैसो की बात क़ो लेकर भी चर्चा हुई । इसके बाद होटल बुकिंग और सर्वे खर्च के नाम पर करीब 25 लाख रुपये उनसे ले लिए गए। उन्होंने बताया कि यह रकम अलग-अलग बैंक खातों से निकालकर आरोपी को दी गई। भावना पांडे का कहना है कि उन्होंने यह कदम निजी स्वार्थ में नहीं, बल्कि प्रदेशहित को ध्यान में रखते हुए उठाया था। उन्होंने इसे ठगी नहीं, बल्कि प्रदेश को बचाने की कोशिश बताया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपित की पहचान गौरव कुमार के रूप में की। इस घटना के बाद आरोपित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी को टिकट दिलाने के नाम से 12 लाख रुपए लेने पैसिफिक मॉल जाखन पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इस खुलासे के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।