उत्तराखंड खबर

3596 Videos

भाजपा पार्षद के घर लूटपाट करके नौकर फरार,  खाने में जहरीला पदार्थ मिला कर किया था बेहोश

DEHRADUN:  देहरादून नगर निगम में भाजपा पार्षद अमिता सिंह को उनके घर में जहर देकर लूटपाट का मामला सामने आया है।आरोप है कि अमिता सिंह के घर में नौकर ने परिवार के सदस्यों को विषाक्त पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने घर में लूट की और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद परिवार में […]

बेटे को अध्यक्ष बनाने में मां की रही बड़ी भूमिका,  कैंपस में लिया एडमिशन, दिन रात प्रचार में जुटी रही

NAINITAL: उत्तराखंड के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चुनाव में हार जीत के संग्राम के बीच कुछ ऐसी कहानियां भी देखने को मिली जो भावुक भी हैं, औऱ प्रेरक भी। नैनीताल से भी ऐसी ही एक कहानी है, जहां बेटो को छात्र संघ अध्यक्ष बनाने के लिए मां ने कॉलेज में […]

छात्रसंघ चुनाव: DAV देहरादून में नवदीप बने अध्यक्ष, हल्द्वानी में निर्दलीय ने छुड़ाए पसीने, पहाड़ों में NSUI अव्वल

HALDWANI/DEHRADUN: झड़प, मारपीट, हिंसा, तोड़फोड़की घटनाओं के बीच  उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावों के नतीजे आ गए हैं। पहाड़ के कॉलेजों में एनएसयूआई ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि शहरी क्षेत्रों में एबीवीपी ने परचम लहराया है। सूबे के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में भी एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की […]

छात्रसंघ चुनाव: DAV कॉलेज देहरादून में मतगणना में हंगामा, काउंटिंग टेबलों को फेंका गया

DEHRADUN: देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान भारी हंगामा और बवाल हो गया। मतों की गिनती के समय ABVP और NSUI के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उग्र छात्रों ने काउंटिंग टेबलों को उठाकर फेंक दिया। मतगणना केंद्र के भीतर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ […]

सेना में भर्ती कराने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों ठगे, चंपावत में दो आरोपी गिरफ्तार

CHAMPAWAT: चंपावत में सेना में भर्ती कराने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपए ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस की एसओजी टीम ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES)  के फर्जी स्टांप, कूट […]

रुद्रप्रयाग में आर्थो सर्जन गिरफ्तार, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के बदले मांगी 5 हजार की रिश्वत

DEHRADUN: दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगना जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को भारी पड़ गया। सतर्कता विभाग की ट्रैप टीम ने शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई करते हुए जनपद रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में कार्यरत ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर को […]

बदरीनाथ डीजे कॉन्सर्ट विवाद पर बोले मंत्री सतपाल महाराज ‘शंख में होती है जानवर की हड्डी’, भड़की चारधाम महापंचायत

DEHRADUN: बद्रीनाथ धाम में आयोजित ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। धर्मस्व और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के एक अजीब बयान ने इस आग में घी का काम किया है। महाराज ने कहा कि शंख में भी जानवरों की हड्डी का प्रयोग होता है। इस बयान पर चारधाम तीर्थ […]

कालिंदी ट्रैक पर फंसे 29 ट्रैकर्स का रेस्क्यू पूरा, हेली के जरिए पहुंचाया गया हर्षिल

UTTARKASHI: उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रैक स्थित ओडिनकॉल क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स का रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। ओडिनकॉल क्षेत्र से कुल 29 ट्रैकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया। इसके अलावा गंगोत्री नेशनल पार्क के गोमुख-तपोवन ट्रैक पर भारी बर्फबारी के बीच फंसे 121 ट्रैकरों को वन विभाग […]

देहरादून: महिला के अपहरण की कोशिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोपी लड़की को किया गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

DEHRADUN: देहरादून पुलिस ने अलसुबह महिला के अपहरण की कोशिश की साजिश का पर्दाफाश किया है। 23 सितंबर को सहस्रधारा रोड़ के नालापानी चौक पर, कार सवार 4 आरोपियों ने, बेटी को कॉलेज छोड़कर स्कूटी से लौट रही महिला के अपहरण का प्रयास किया था। इस मामले में खुलासा हुआ है कि अन्नू नाम की […]

हरीश रावत को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया, गले में मां की तस्वीर टांगकर पहुंचे हरदा

DEHRADUN: 2016 में हुए वीपीडीओ भर्ती घोटाले के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर हैं। पहले ईडी ने हरीश रावत के ओएसडी रहे चंदन जीना के घर छापेमारी करके उकी संपत्ति जब्त की थी और अब हरीश रावत को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी के बुलावे के बाद हरीश […]

बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, तीर्थपुरोहितों का विरोध, जिला प्रशासन ने झाड़ा पल्ला

CHAMOLI:  बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा परिसर में 19 और 20 सितंबर को सेना ने देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्वरूप को लेकर स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया है। उन्होंने बदरीनाथ धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान गायक प्रियंका मेहर […]

अगले 48 घंटे में बिजली चमकने के साथ होगी तेज बारिश, रेड अलर्ट जारी

DEHRADUN: मानसून के जाते जाते उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतर जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम […]