रुद्रप्रयाग326 Videos

चार धाम यात्रा पर मौसम की मार, बारिश, भूस्खलन के दौर के बाद 5 गुना घट गई दैनिक यात्रियों की संख्या

DEHRADUN: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने चारधाम यात्रा की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार को भी केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। यमुनोत्री में भी सिलाई बैंड के पास हुए भूस्खलन के बाद से यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल […]

यात्रा मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा अस्थाई तौर पर रोकी गई, SDRF  ने 40 यात्रियों का किया रेस्क्यू

RUDRAPRAYAG:  चारधाम यात्रा पर मौसम की मार का असर देखा जा रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जगह जगह बारिश और भूस्खलन के बाद अस्थाई तौर पर यात्रा को रोक दिया गया है। सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में मार्ग ध्वस्त हो गया है। जिस कारण यात्रियों का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा […]

पंचायत चुनाव के लिए युवाओं, बेरोजगारों में जबरदस्त क्रेज, नामांकन के पहले दिन उमड़ रही भारी भीड़

DEHRADUN: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन के पहले दिन विकास खंड मुख्यालयों में नामांकन पत्र खरीदने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। युवा और बेरोजगार चुनाव लड़ने में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया 5 जुलाई तक चलेगी। रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में सैकड़ों युवा […]

पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम जारी, 24 जुलाई, 28 जुलाई को होगी वोटिंग, 31 को आएंगे नतीजे

DEHRADUN: कुछ दिन टलने के बाद उत्तराखंड पंचायत चुनावों का नया कार्यक्रम घोषित हो गया है। हरिद्वार को छोड़कर 12 जनपदों में दो चरणों में चुनाव होंगे। 24 जुलाई को पहले चरण का मतदान होगा जबकि 28 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान होगा। 31 जुलाई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन की ओर […]

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन, यात्रियों में अफरा तफरी, बार बार बाधित हो रही यात्रा

KEDARNATH:   केदारनाथ हाईवे पर शुक्रवार सुबह मुनकटिया के पास अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके चलते हाईवे को बंद कर दिया गया है। पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मात्रा में पत्थर गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागते नजर आए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। केदारनाथ […]

हाईकोर्ट ने हटाया पंचायत चुनाव पर लगा स्टे,  नामांकन की तारीख को तीन दिन बढ़ाया, सरकार से मांगा काउंटर एफिडेविट

NAINITAL:  उत्तराखंड पंचायत चुनावों से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर है। हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों पर लगाई रोक हटा दी है। इससे चुनावों का रास्ता साफ हो गया है। नैनीताल हाईकोर्ट ने नामांकन प्रक्रिया को भी तीन दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया है। नैनीताल हाईकोर्ट में पिछले दिनों से चल रही सुनवाई के […]

बदरीनाथ हाइवे पर बड़ा हादसा, अलकनंदा में समाई यात्रियों की बस, 2 शव बरामद, 10 लापता, 8 यात्री घायल

RUDRAPRAYAG:  बदरीनाथ हाइवे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओँ की बस घोलतीर के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। बस में चालक समेत 20 लोग सवार थे, जिसमें से 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसे में 8 लोग घायल हो गए […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, आरक्षण रोस्टर को लेकर सुनाया फैसला

DEHRADUN:   उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी कर रह प्रत्याशियों, प्रशासन और सरकार को बडा झटका लगा है। नैनीताल हाईकोर्ट से चुनावों पर रोक लगा दी है। आरक्षण नोटिफिकेशन के मसले पर हाईकोर्ट ने यह फैसला लिया है। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी भी की है कि आगे किसी भी तरह की चुनावी कार्रवाई नहीं […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी, दो चरणों में 10 जुलाई, 15 जुलाई को होगा मतदान, 19 जुलाई को आएंगे नतीजे

DEHRADUN:  उत्तराखंड में लंबे समय से टलते आ रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आखिरकार घोषणा हो गई है। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 10 जुलाई, जबकि दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई को होगा। मतगणना का कार्य एवं […]

33 IAS अफसरों के तबादले, गर्ब्याल होंगे पर्यटन सचिव, पौड़ी,रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी, चंपावत के DM बदले गए

DEHRDAUN: उत्तराखंड शासन में देर रात 33 IAS अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल किया गया है। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं जबकि कई विभागों के सचिवों के दायित्वों में भी फेरबदल हुआ है। सचिन कुर्वे से पर्यटन सचिव का पद हटाया गया है, उनकी जगह धीराज गर्ब्याल को […]

चारधाम में श्रद्धा अपार, श्रद्धालुओं की संख्या 31 लाख के पार, केदारनाथ में हुआ 300 करोड़ का कारोबार

DEHRADUN:  विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खराब मौसम भी श्रद्धालुओं का हौसला नही डिगा पा रहा है। बुधवार शाम तक चारों धामों में कुल 31 लाख 88 हजार लोग दर्शन कर चुके हैं। अकेले केदारनाथ धाम में करीब 12 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। खास बात ये है कि […]

केदारनाथ मार्ग पर जंगलचट्टी में अचानक आया मलबा, दो लोगों की मौत, तीन घायल

RUDRAPRAYAG:  बुधवार को केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। जंगलचट्टी के पास चट्टान से अचानक मलबा आने से कुछ यात्री इसकी चपेट में आ गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। रेस्क्यू टीम ने घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया। बता दें कि इन दिनों केदारनाथ यात्रा मार्ग […]