उत्तराखंड खबर

3188 Videos

मसूरी से लौटते वक्त खाई में गिरी कार, नोएडा के 2 लोगों की मौत, 4 घायल

DEHRADUN:  शुक्रवार सुबह मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। मैगी प्वाइंट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शवों को गहरी खाई से बाहर […]

मौसम का रेड अलर्ट, देहरादून हरिद्वार समेत 5 जिलों में 13 सितंबर को स्कूलों की रहेगी छुट्टी

DEHRADUN:  मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 11 जिलों में शुक्रवार 13 सितंबरको भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए राजधानी देहरादून समेत कई अन्य जनपदों में 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। राजधानी देहरादून में गुरुवार के बादग शुक्रवार 13 सितंबर को भी स्कूल […]

पहाड़ के गावों में लगे बोर्ड, यहां जमीन खरीदना सख्त मना है, गावों में लागू हुआ खुद का भू कानून

TEHRI:   उत्तराखंड में  सख्त भू कानून लागू करने की मांग लंबे समय से उठ रही है। सरकार भले ही भू कानून समिति की रिपोर्ट पर कुंडली मारकर बैठी हो, लेकिन पहाड़ के कुछ सजग ग्रामीणों ने खुद से पहल करते हुए अपना भू कानून लागू कर दिया है। टिहरी जिले के कठूड़ और घरगांव में […]

अगले 24 घंटे में 11 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

DEHRADUN: उत्तराखंड में मानसून जाते जाते जमकतर बरस रहा है। मौसम विभाग ने 12 सितंबर के लिए 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। अब इसे 13 सितंबर के लिए भी बढ़ा दिया है। विभाग की चेतावनी है कि 12 और 13 सितंबर को प्रदेश के 11 जिलों में भारी से बहुत भारी बरसात […]

बदरीनाथ-केदारनाथ की चोटियों पर पहली बर्फबारी से बढ़ी ठंड, बारिश का रेड अलर्ट, चंपावत में नेशनल हाइवे बंद

DEHRADUN: मौसम विभाग ने देहरादून समेत गढ़वाल और कुमाऊं के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके तहत रुक रुक कर सभी जगह बारिश हो रही है। केदार नाथ धाम औऱ बदरीनाथ धाम में बारिश के साथ साथ ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है जिससे दोनों धामों […]

सीएम धामी के PWD सचिव को निर्देश, बरसात खत्म होते ही सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर की जाए

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए हैं कि बरसात खत्म होने के साथ ही प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। जैसे ही बरसात समाप्त हो सड़कों के सुधार के लिए तीव्र गति से काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश […]

केदारनाथ से लौट रहे दंपत्ति की बाइक को कार ने मारी टक्कर, पति पत्नी की मौके पर मौत

DEVPRAYAG:  उत्तराखंड में बुधवार को नेशनल हाईवे-58 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ से बाइक पर लौट रहे एक दंपत्ति को कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी […]

केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग में भूस्खलन में दबे श्रद्धालु, 5 की मौत , 3 घायल

RUDRAPRAYAG:  केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर सोमवार रात अचानक हुए भूस्खलन से 8 यात्री मलबे में दब गए। रेस्क्यू एजेंसियां लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं। एक शव सोमवार रात ही बरामद कर लिया गया था, जबकि मंगलवार सुबह भी चार अन्य शव बरामद किए हैं। इस तरह अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत हो […]

बेरोजगार हो जाएं तैयार, 4400 पदों पर नौकरी की बहार, 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

DEHRADUN: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 11 विभागों में खाली पड़े समूह “ग” के 4405 पदों पर सितंबर महीने से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सीएम धामी के निर्देश के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा […]

BJP विधायक के भाई पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, 40 कारतूसों के साथ नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए थे 2 आरोपी

Tanakpur: बनबसा में एसएसबी की 57वीं वाहिनी को एक बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी के जवानों ने चेकिंग के दौरान अवैध सामान और 40 कारतूस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक व्यक्ति भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल का भाई है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार […]

आम आदमी की तरह लाइन में लगकर बनाया पर्चा, डीएम ने एक एक कर जिला अस्पताल के वार्डों का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को भनक तक नहीं

NoDehradun :अपनी सादगी के लिए मशहूर देहरादून के नवनियुक्त डीएम सविन बंसल ने शुक्रवार को कोरोनेशन जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने आम लोगों की तरह लाइन में खड़े होकर पर्चा बनवाया। सामान्य व्यक्ति की तरह हर विभाग में गए और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी बंसल आधा घंटे तक निरीक्षण […]

राज्यपाल ने 19 शिक्षकों को प्रदान किए राज्य स्तरीय शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार

DEHRADUN:  शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2023 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों के लिए चयनित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह […]