उत्तराखंड खबर

3188 Videos

मुआवजे में भेदभाव का क्या है सच? अब सीएम ने दिए निर्देश, प्राइवेट बसों में सफर करने वालों को भी मिले रोड़वेज जितना दुर्घटना बीमा

: पौड़ी बस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक प्रसंग तेजी से वायरल हो रहा है कि सरकार ने सड़क हादसे के मुआवजे में भेदभाव किया है। भीमताल बस दुर्घटना के मृतकों को 10 लाख रुपए जबकि पौड़ी बस हादसे के मृतकों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया। कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल […]

फिर गैर हुआ गैरसैंण, देहरादून में 18 फरवरी से होगा विधानसभा का बजट सत्र

DEHRADUN: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र देहरादून में 18 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आय़ोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वादा था कि गैरसैंण से सख्त भू कानून प्रदेश को दिया जाएगा, लेकिन गैरसैंण में निर्माण कार्यों के चलते वहां सत्र नहीं कराया जा रहा है। स्पीकर रितु खंडूड़ी इसका संकेत पहले […]

महज आधे घंटे में धामी सरकार का भू कानून विधानसभा से पास,  जानिए क्या हैं प्रावधान

DEHRADUN: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में धामी सरकार ने भू कानून पास करा दिया है। उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था संशोधन विधेयक 2025 को सदन में पेश करने के महज 30 मिनट के बाद ही बिना विस्तृत चर्चा के विधेयक पास हो गया। जैसे ही स्पीकर ने विधेयक पारित करने […]

संगठन पर्व के तहत उत्तराखंड भाजपा ने चुने 18 जिला अध्यक्ष, कई को बदला , कुछ रिपीट

DEHRADUN: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत 18 जिलाध्यक्षों की तैनाती कर दी है। हालांकि रानीखेत में अभी जिला अध्यक्ष नहीं बनाए गया है। संगठन के लिहाज से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर सबकी नजरें टिकी थी। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही होली के बाद प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला ले […]

धामी सरकार ने सील किए 136 अवैध मदरसे, एक्शन के विरोध में  सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जमीयत उलेमा

DEHRADUN: उत्तराखंड में धामी सरकार अवैध मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक प्रशासन ने 136 मदरसों को जांच में बिना मान्यता और रजिस्ट्रेशन के पाए जाने के बाद सील कर दिया है। ज्यादातर अवैध मदरसे उधम सिंह नगर, देहरादून और हरिद्वार जिले पाए गए हैं। लेकिन सरकार की इस कार्रवाई के […]

मानसून से पहले बारिश ने थराली में मचाया कहर, कई वाहन मलबे में दबे, आज और कल भी बारिश की चेतावनी

CHAMOLI/DEHRADUN:  मानसून से पहले ही पहाड़ों पर बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम को गढ़वाल और कुमाऊं के अनेक जगहों पर भारी बारिश के बाद जमकर तबाही मची। चमोली के थराली में बारिश से कई रास्ते बंद हो गए, मलबे में कई वाहन दब गए। भयंकर ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो […]

सीएम धामी ने किया ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन और मल्टीलेवल पार्किंग का शिलान्यास

RISHIKESH: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश गंगा कोरिडोर परियोजना के प्रथम चरण के अन्तर्गत आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास किया। परियोजना के पहले चरण में इसका निर्माण शिवपुरी से मुनी की रेती तक किया जाएगा। भारत सरकार के द्वारा इसके लिए 100 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की […]

उत्तराखंड के स्कूलों में श्रीमद्भगवत गीता पढ़ाई जाएगी, सीएम ने शिक्षा विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूलों में बच्चों को पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन भी कराया जाए। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का अगले 10 सालों के स्पष्ट प्लान पर कार्य किया जाए। शिक्षा विभाग द्वारा दिसम्बर […]

मुख्यमंत्री ने सीएम हेलप्लाइन शिकायतकर्ताओं से की बात, शिकायतों के निस्तारण का स्टेटस जाना

DEHRADUN: सीएम हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए जाने वाले निर्देशों पर विभाग कितनी तत्परता से काम कर रहे हैं, यह जांचने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कई आवेदकों से बातचीत कर फीडबैक लिया। इस दौरान सभी शिकायतकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री के पिछले दिशा-निर्देश […]

पोकलैंड मशीन से युवक की हत्या करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

PAURI GARHWAL: नेशनल हाइवे 534 में सड़ खुलवाने की अपील परपोकलैंड मशीन ऑपरेटर इतना आग बबूला हो गया कि उसने एक युवक की मशीन के बकेट से हत्या कर दी। दिलदहलाने वाले हत्याकांड में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस […]

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, यात्रियों के मलबे में दबने की खबर, रेस्क्यू जारी

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां  नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए। कई यात्रियों के मलबे में दबे होने की खबर है। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर […]

कांवड़िया बनकर नशे की तस्करी कर रहा हरियाणा का गैंगस्टर 113 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, दर्ज हैं 15 मुकदमें

TEHRI: उत्तराखंड में नशे के खिलाफ पुलिस सतर्कता से काम कर रही है। टिहरी के चंबा में हरियाणा का एक गैंगस्टर 113 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर पर विभिन्न धाराओं में 15 मुकदमें दर्ज हैं। वह कांवड़िए का वेश बनकर नशा तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी से तस्करी […]