उत्तराखंड खबर

3391 Videos

CM ने दिए गेस्ट टीचर्स के 2300 पदों पर जल्द भर्ती के निर्देश, हर जिले में बनेंगे बालिका आवासीय स्कूल

Dehradun: प्रदेश में गेस्ट टीचर्स के 2300 पद शीघ्र भरे जाएंगे। विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम पुष्कर धामी ने ये निर्देश दिए हैं। सीएम ने हर जिले में आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना तथा स्कूलों में आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के 3 हजार रिक्त पद भरने के निर्देश दिये। समीक्षा […]

स्कूल परिसर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक लड़की के एचआईवी संक्रमित होने का अंदेशा

DEHRADUN: राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र में स्कूल परिसर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। स्कूल परिसर के एक किराए के कमरे में पुलिस और एएचटीयू ने अनैतिक देह व्यापार मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 3 लड़कियों को भी रेस्क्यू किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी पहले […]

राज्य में 300 महिला होमगार्ड्स की जल्द होगी भर्ती, CM धामी का ऐलान, होमगार्ड्स के भत्ते भी बढ़ाए

DEHRADUN:  उत्तराखंड में महिला  होमगार्ड के 300 पदों पर जल्द भर्ती होगी। होमगार्ड्स के जवानों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। होमगार्ड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ये घोषणा की। सीएम धामी ने होमगार्ड मुख्यालय में रैतिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान होमगार्ड जवानों ने झांकी निकाली औऱ […]

गदरपुर: पुलिस ने पकड़ी नकली नोटों की खेप, 4.44 करोड़ के नोट बरामद

GADARPUR:  उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में पुलिस ने जाली नोटों के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर नकली नोट सप्लाई करने वाले एक शातिर गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 करोड़ 54 लाख रुपए के असली […]

नाबालिग सौतेली बेटी को मारा-पीटा, दुष्कर्म किया, कलयुगी मां भी देती रही पिता का साथ, दोनों गिरफ्तार

KASHIPUR: उधमसिंह नगर के काशीपुर में रिश्तों को तार तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ मारपीट के बाद उससे  दुष्कर्म करता रहा। हैरानी की बात ये है कि इस कुकर्म में पीड़िता की मां भी आरोपी पिता का साथ देती रही। फिलहाल पुलिस ने दोनों […]

जसपाल राणा को आज ही होना था डिस्चार्ज, फिर अचानक ऐसा क्या हो गया? अस्पताल ने बताया

DELHI:  भारत के दिग्गज निशानेबाज और शूटिंग टीम के कोच जसपाल राणा के निधन से खेल जगत मे शोक की लहर है। राणा का 49 साल की उम्र में मैक्स अस्पताल साकेत में आज सुबह निधन हो गया था। तीन दिन पहले हार्ट अटैक के बाद उनको साकेत मैक्स में भर्ती कराया गया था, जहां […]

जोशीमठ त्रासदी: अस्थाई पुनर्वास केंद्र बनेगा, स्थायी पुनर्वास के लिए गौचर में तलाशेंगे जमीन 

DEHRADUN: जोशीमठ भू धंसाव पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक जारी है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में अस्थाई पुनर्वास केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सेक्टर औऱ जोनल वार राहत बचाव कार्य और पुनर्वास की व्यवस्था बनाने को निर्देशित किया है। सीएम ने कहा है कि डेंजर जोन को […]

हरदा ने क्यों कहा, CM धामी के इस गुण के कारण सावधान रहें प्रतिद्वंदी

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहने और सबको सुनने की आदत के पूर्व सीएम हरीश रावत भी कायल हैं। हरदा ने कहा है कि सीएम धामी में वे बड़ी सम्भावनाएं देखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गाहे बगाहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते रहते हैं। आज उन्होंने जो फेसबुक पोस्ट की है, […]

जोशीमठ में दरारों से प्रभावित होटल को तोड़ते वक्त खाई में गिरा मजदूर, गंभीर रूप से घायल

Joshimath: जोशीमठ में भूधंसाव के कारण प्रभावित होटलों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। सोमवार को होटल माउंट व्यू और मलारी इन होटल को तोड़ने में लगा एक मजदूर खाई में गिर गया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत बहुत नाजुक है। मजदूर को बचा लिया […]

चारधाम यात्रा पर जाने के लिए आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे करा सकते हैं पंजीकरण

DEHRADUN: वर्ष 2023 में चारधाम यात्रा के लिए सरकारने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। इस बार यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके, इसके लिए प्रशासन ने पंजीकरण व्यवस्था शुरू की है। पिछली बार […]

गैरसैंण में विपक्ष का आक्रामक रुख, सदन में टेबल तोड़ा, रूल बुक फाड़ी, कांग्रेस विधायक दिनभर के लिए निलंबित

GAIRSAIN: गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दूसरे दिन भी कांग्रेस विधायकों का हंगामा जारी रहा, विपक्ष के विधायकों ने कागज के गोले बनाकर अध्यक्ष पीठ की तरफ फेंके जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के सभी विधायकों को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद भी कांग्रेस विधायक सदन से बाहर […]

मौसम की मार: केदारनाथ में भारी बर्फबारी, यात्रा की तैयारियों पर लगा ब्रेक, मसूरी में होटल का पुश्ता ढहने से दबी गाड़ियां

RUDRARAYAG/MUSSOORIE:  उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदली है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससेतापमान में गिरावट आई है। मसूरी में गुरुवार रात से भारी बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। सड़कों पर पानी भऱने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। होटल सेवॉय का पुस्ता गिरने से कई वाहन […]