उत्तराखंड खबर

3181 Videos

बगवान के पास अलकनंदा में समाई थार,  एक ही परिवार के 4 लोग लापता, एक महिला का रेस्क्यू

DEVPRAYAG: शनिवार सुबह बद्रीनाथ हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। बगवान के पास एक थार वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन नें पांच लोग सवार थे। कार सवार एक महिला किसी तरह कार के ऊपर  चढ़ गई जिसका सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकी चार लोग लापता हैं, […]

गर्मी के साथ साथ आम आदमी को सताएगी महंगी बिजली, उत्तराखंड में इतने बढ़ गए बिजली के दाम

DEHRADUN:   उत्तराखंड के विद्युत उपभोक्ताओं पर गर्मी के साथ साथ महंगे बिल की मार पड़ने वाली है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने घऱेलू और कमर्शियल कनेक्शन के लिए बिजली की प्रति यूनिट दरों में 5.62 फीसदी तक इजाफा किया है। इससे प्रदेश के करीब 27 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगेगा। राहत की […]

बुरांस के फूल बेचकर पौड़ी की महिलाएं बन रही आर्थिक रूप से सशक्त, 24 कुंतल बुरांस सप्लाई किया

PAURI:  उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बुरांस का फूल कई मायनों में पहाड़की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। एकतरभ कई महिला स्वयं सहायता समूह बुरांस का जूस बेचकर आर्थिकी मजबूत कर रही हैं, वहीं अब पौड़ी की महिलाएं फूड प्रोसेसिंग कंपनियों को सीधे बुरांस के फूलों की आपूर्ति करके अच्छा मुनाफा कमा […]

मानसून से पहले बारिश का कहर, नंदप्रयाग में बादल फटा, केदारघाटी में भी उफान पर गाड गधेरे

CHAMOLI:  पहाड़ों पर मानसून से पहले मौसम ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार शाम बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के पास बादल फटने की खबर है। जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन समेत आपदा टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना में किसी तरहकी जनहानि की […]

ये कैसा प्यार! बेटी की बारात का था इंतजार,  जंवाई के संग सास हो गई फरार, उत्तराखंड में मिली लोकेशन

UTTAR PRADESH:  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक गांव में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी बेटी की धूमधाम से सगाई कराई थी। बेटी की शादी में 8 दिन का वक्त बचा था। बारात का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन इससे पहले सास अपने दामाद संग फरार हो गई। महिला […]

रोजगार समाचार: समूह ग के 416 पदों पर निकली भर्ती, ARO, पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी बनने का मौका

DEHRADUN:  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में पटवारी, लेखपाल ग्राम विकास अधिकारी  समेत समूह-ग के 416 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। 15 मई तक आवेदन भरे जा सकते हैं। परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 27 जुलाई तय की गई है। […]

पहाड़ की ब्वारियों ने बदली गांव की तस्वीर, गांव को होमस्टे में बदला, विलेज टूरिज्म को दिया नया आयाम

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी जनपद में पयर्टकों का रुख आमतौर पर हर्षिल वैली या मोरी- सांकरी की तरफ ही होता है। ऐसे में चिन्यालीसौढ़ ब्लॉक के मथोली गांव की महिलाओं ने अपने आतिथ्य सत्कार और कौशल से गांव को पयर्टकों के लिए नया ठिकाना बना दिया है। यहां होम स्टे संचालन से लेकर विलेज टूर तक महिलाएं […]

मानसून से पहले बारिश ने थराली में मचाया कहर, कई वाहन मलबे में दबे, आज और कल भी बारिश की चेतावनी

CHAMOLI/DEHRADUN:  मानसून से पहले ही पहाड़ों पर बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम को गढ़वाल और कुमाऊं के अनेक जगहों पर भारी बारिश के बाद जमकर तबाही मची। चमोली के थराली में बारिश से कई रास्ते बंद हो गए, मलबे में कई वाहन दब गए। भयंकर ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो […]

हरिद्वार जेल के 15 कैदियों के HIV पॉजिटिव होने की खबर झूठी, जेल प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की

Haridwar:हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला जेल से एक साथ 15 कैदियों के HIV पॉजिटिव पाए जाने की खबर झूठी निकली है। जेल प्रशासन ने जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिन 15 कैदियों के एड्स संक्रमित होने की खबरें झूठी हैं। जेल में बंद कैदियों की नियमित जांचे कराई जाती हैं, […]

चारधाम यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के निर्देश, संवेदनशील जगहों पर लगेंगे CCTV कैमरे

Dehradun: 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अहम बैठक की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए यात्रा शुरू होने से एक सप्ताह पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। यात्रा मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था ऐसे […]

स्वास्थ्य सचिव ने किया बद्रीनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, 20 दिन में सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश

CHAMOLI: 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा 2025 को सुचारू, सुरक्षित, स्वस्थ और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए राज्य सरकार ने युद्धस्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बद्रीनाथ धाम के नोडल अफसर, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मंगलवार को चमोली में […]

सांसद बलूनी ने किया ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के कार्यों का निरीक्षण

Srinagar: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का निरीक्षण किया साथ ही इस रेल लाइन के लिए बन रही कई टनलों का भ्रमण भी किया। बलूनी ने परियोजना के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एवं इंजीनियरों से प्रोजेक्ट के बारे चर्चा की । बलूनी ने कहा कि यह बहुउद्देशीय महायोजना आने वाले समय […]