उत्तराखंड खबर

3600 Videos

चमोली: बैठते ही खाई में लुढ़क गई कार, 3 की मौत, 2 घायल, शादी का जश्न मातम में बदला

CHAMOLI: चमोली के देवाल ब्लॉक में गुरुवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई  जबकि दो लोग घायल हैं। ये हादसा तब हुआ जब शादी समारोह में आए लोग अपने घर जाने के लिए वाहन में बैठे और अचानक कार अनियंत्रित होकर तेजी से खाई में गिर गई। […]

पिथौरागढ़ की दीक्षा ने बढ़ाया देवभूमि का मान, आईएस परीक्षा में देशभर में हासिल किया 19वां स्थान

PITHORAGARH:  पिथौरागढ़ की बेटी डॉ दीक्षा जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 19 वीं रैंक हासिल करके देवभूमि का मान बढ़ाया है। डॉ. दीक्षा भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी हैं। दीक्षा हिमालयन अस्पताल से एमबीबीएस कर चुकी हैं। दीक्षा की इस उपलब्धि से (Dr deeksha joshi cleared UPSC exam with 19th […]

एम्स ऋषिकेश में गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत, आरोपियो की गिरफ्तारी के बावजूद उठ रहे कई सवाल

RISHIKESH: लक्सर फायरिंग में घायल हुए हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। गैंग्स्टर विनय त्यागी के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विनय की बेटी […]

आर्मी की दो टूक, वापस नहीं होगी अग्निपथ स्कीम, तोड़फोड़ करने वाले नहीं बन सकेंगे अग्निवीर

Delhi: देशभर में युवाओं के विरोध के बावजूद अग्निपथ भर्ती योजना वापस नहीं होगी। (Army indicates there is no rollback on Agnipath Scheme) अग्निपथ सकीम पर जानकारी के लिए बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने ये साफ कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी बताया गया कि जो युवा अग्निपथ के विरोध में […]

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए उमड़ा जन सैलाब, कड़ाके की ठंड के बावजूद हर की पौड़ी पर लगाई आस्था की डुबकी

HARIDWAR:  माघ मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान के श्रदग्धालुओं का सैलाब उमड़ा। घने कोहरे और भयंकर ठंड के बावजूद सुबह 4 बजे से ही हर की पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान ढोल और दमाऊं की थाप के बीच देव डोलियों […]

सेल्फी के शौक ने छीनी जिंदगी, तोताघाटी में गिरने से युवक की मौत

Devprayag: ऋषिकेश बद्रीनाथ हाइवे पर सेल्फी लेने के शौक ने युवक की जान ले ली। (youth fell into ditch while taking selfie in totaghati) रविवार को तोताघाटी के पास एक युवक सेल्फी लेते हुए गहरी खाई में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से घूमने आए चार दोस्त में से […]

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, केंद्र सरकार से जवाब मांगा

DELHI: सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)  के नए नियमों पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि नए UGC नियमों को लेकर जबतक सारी बातें स्पष्ट नहीं हो जाती,  तब तक 2012 वाले पुराने UGC नियम ही लागू रहेंगे। यूजीसी के नियमों के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे […]

धारचूला में भयंकर भूस्खलन, बोल्डर गिरने से दो मंजिला मकान ध्वस्त

Pithoragarh: पिथौरागढ़ के धारचूला में भूस्खलन का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। heavy landslide and boulder brekas down home in dharchula) यहां के एलधारा बाजार इलाके में पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक मकान जमींदोज हो गया। गनीमत रही वक्त रहते सभी लोग बाहर निकल गए इससे कोई जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार शाम […]

शिवाचार्य केदारलिंग होंगे केदारनाथ के 325वें रावल,  महाशिवरात्रि पर ऊखीमठ में होगा औपचारिक ऐलान

UKHIMATH: बाबा केदार की आध्यात्मिक विरासत और 324 वर्षों की परंपरा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। महाराष्ट्र के नांदेड़ में संपन्न हुई पट्टाभिषेक रजत जयंती के पावन अवसर पर केदार जगद्गुरु रावल भीमाशंकर लिंग शिवाचार्य महाराज ने अपने स्वास्थ्य कारणों से दायित्वों से विराम लेने और नए उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी […]

अग्निवीर भर्ती के मानकों में न हो अनदेखी, सतपाल महाराज ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

DEHRADUN: उत्तराखंड के युवाओं के साथ अग्निवीर भर्ती के मानकों में हो रही अनदेखी पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज खासे मुखर हैं। एकदिन पहले रक्षा राज्यमंत्री से इस बात की शिकायत करने के बाद अब सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हस्तक्षेप की मांग की है। (satpal maharaj writes to defense minister to […]

पति से मिलने हरिद्वार आई महिला से गैंगरेप, होटल मैनेजर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

HARIDWAR:  धर्मनगरी हरिद्वार में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति से मिलने आई महिला को रास्ते में बहला-फुसलाकर होटल ले जाया गया,  जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के […]

भर्ती घोटाले की जांच की याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस, UKSSSC की नियुक्तियों का ब्योरा देने को कहा

Nainital/Dehradun:  UKSSSC भर्ती घोटाले में नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस भेजकर 21 सितंबर तक कई सवालों का जवाब मांगा है। कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। यूकेएससीसी की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर खटीमा के कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी की […]