उत्तराखंड खबर

3530 Videos

UKSSC में बरती लापरवाही, आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी सस्पेंड

Dehradun: UKsssc पेपर लीक मामलेमें बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को सस्पेंड कर दिया है। (govt suspends former uksssc secretary santosh badoni) भर्ती घोटाले में संतोष बडोनी की तरफ से घोर लापरवाही के आरोप में उन्हें निलबिंत किया गया है। गुरुवार देर रात प्रभारी […]

अखिल भारतीय किसान मेले में बोले सीएम धामी, हमारे अन्नदाता हमारे असली नायक हैं

PANTNAGAR:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानो को सम्मानित किया व विश्विद्यालय साहित्य का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे लिए हर्ष का विषय है […]

CM धामी का दिल्ली दौरा: जल्द हो सकता है कैबिनेट में फेरबदल, विवादित मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

POLITICAL DESK:  सीएम पुष्कर धामी के दिल्ली दौरे से सियासत में फिर हलचल है। माना जा रहा है कि धामी कैबिनेट का जल्द विस्तार हगो सकता है। एक तरफ खाली पड़ी सीटें भरी जा सकती हैं तो दूसरी तरफ दागी मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। बीजेपी आलाकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों […]

एवलांच की चपेट में आने से सिक्किम में शहीद हुए पिथौरागढ़ निवासी लांसनायक विकास, परिवार में मचा कोहराम

PITHORAGARH:  उत्तराखंड के लिए सिक्किम से दुखद खबर है। यहां हिमस्खलन की चपेट में आकर पिथौरागढ़ के जवान विकास कुमार शहीद हो गए जिससे परिवार में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले गणकोट सुकोली गांव के 19 वर्षीय सैनिक विकास कुमार सिक्किम में ड्यूटी पर थे। 19 कुमाऊं रेजिमेंट में […]

पुलिस करती रही गिरफ्तारी का इंतजार, वकीलों की फौज लेकर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा बॉबी कटारिया, जमानत भी मिली

DEHRADUN: सड़क पर बैठकर शराब पीने के केस में लंबे इंतजार के बाद यू ट्यूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून की एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को चकमा देते हुए बॉबी कटारिया ने कोर्ट से जमानत भी ले ली। पुलिस ने बॉबी के खिलाफ वारंट जारी किया था, उसकी गिरफ्तारी का इंतजार था, लेकिन […]

जसपुर में मूर्ति स्थापना को लेकर हंगामा, आपस में भिड़े आदेश चौहान-सिंघल, समर्थकों का भी बवाल

JASPUR: उधम सिंह नगर के जसपुर में मूर्ति स्थापना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ठाकुर मंदिर के सामने रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने को लेकर कांग्रेस विधायक आदेश चौहान और बीजेपी के पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल के समर्थक आमने-सामने आ गए । देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर […]

गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय लैंसडौन का नाम बदलने की तैयारी, वापस मिल सकता है 132 साल पुराना नाम

Devbhoomi Dialogue Desk: सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट का मुख्यालय और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल लैंसडौन का नाम बदलने की तैयारी है। रक्षा मंत्रालय ने इस हेतु प्रस्ताव मांगा है।132 साल पहले ब्रिटिश शासन के दौरान हिल स्टेशन लैंसडौन का ये नाम रखा गया था। खबरों के मुताबिक, लैंसडौन का नया नाम कालौंडांडा हो सकता है। […]

श्मसान में शादी का पागलपन, जहां जलती हैं चिताएं, वहां सात फेरे लेकर हुई जयमाला

RAMNAGAR: जब से प्रधानमंत्री नरोंद्र मोदी ने वेड इन उत्तराखंड का नारा दिया, उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन का क्रेज बढ़ गया है। लेकिन कई बार ये क्रेज पागलपन में बदलता भी दिख रहा है। यकीन न हो ते इस खबर को पूरा पढ़ लीजिए। रामनगर से सटे मर्चूला क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया […]

CM धामी ने कहा, 7 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती शुरू, रुद्रप्रयाग को दी नर्सिंग कॉलेज की सौगात

RUDRAPRAYAG: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन किया। इस नर्सिंग कॉलेज को बनाने में 20 करोड़ 44 लाख 16 हजार की लागत खर्च होने का अनुमान है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 हजार पदों पर जल्द ही लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया […]

CM धामी का बड़ा फैसला, फ्लीट में आधी होगी वाहनों की संख्या, हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे, वर्क फ्रॉम होम होगा लागू

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस – यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष […]

काशीपुर में नर्सिंग की छात्रा से यूपी के युवाओं ने किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

KASHIPUR: ऊधम सिंहनगर के काशीपुर में नर्सिंग युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि यूपी के रहने वाले 2 युवक जो तेरहवीं में शामिल होने काशीपुर आए थे, उन्होंने नर्सिंग छात्रा को अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, काशीपुर […]

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, 17 योजनाओं का लोकार्पण, 9 योजनाओं का किया शिलान्यास

ALMORA:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर करीब 138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कुल 138.092 करोड़ रू. की योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया गया जिनमें 112.113 करोड़ रू0 का लोकार्पण एवं  25.979 करोड़ रू0 की योजनाओं का शिलान्यास किया। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विवि के […]