उत्तराखंड खबर

3207 Videos

रुद्रप्रयाग:चारापत्ती के लिए पेड़ पर चढ़ी महिला, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

RUDRAPRAYAG:  रूद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी क्षेत्र से दुखद खबर है। मंगलवार को  ह्यून गांव में एक महिला की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के आधे जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार […]

रुड़की मेयर गौरव गोयल को BJP ने 6 साल के लिए किया पार्टी से बाहर

Dehradun: उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर है। अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा ने अपने ही मेयर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। (bjp expell its roorkee mayor from party) रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया […]

रूस से तुर्किये जा रहा देहरादून का मर्चेंट नेवी सेलर 10 दिन से लापता, परिवार ने जताई हत्या और अपहरण की आशंका

DEHRADUN:रूस से तुर्की गए देहरादून के मर्चेंट नेवी का सेलर अंकित सकलानी 10 दिनों से लापता हैं। उनके परिवार ने उनकी हत्या की आशंका जताई हैं। देहरादून के नेहरूग्राम लोअर गढ़वाली कॉलोनी में रहने वाले अंकित सकलानी मर्चेंट नेवी की नौकरी करते हैं और एक निजी कंपनी के शिप में रूस से तुर्की जा रहे […]

रेजांगला में आज के ही दिन लड़ी गई थी भीषण जंग, जब 120 भारतीय सैनिकों ने चीन को सिखाया था सबक, मेजर शैतान सिंह ने दिखाया अद्भुत शौर्य

1962 में भारत चीन युद्ध में नवंबर का महीना बेहद खास है। नवंबर का महीना भारतीय सैनिकों की वीरता, अद्भुत पराक्रम औऱ बलिदान को समेटे हुए है। नवंबर की कंपकंपाती सर्दी में बॉर्डर पर चीन के आक्रमण को ध्वस्त करते हुए भारतीय रणबांकुरों ने वीरता के कई ऐसे इतिहास लिखे, जो सदियों तक याद किए […]

रेजांगला युद्ध में अद्भुत शौर्य दिखाने वाली 13 कुमाऊं रेजिमेंट को रेलवे का नमन,  मेजर शैतान सिंह और 120 सैनिकों की याद में लॉन्च किया इंजन

DELHI:   भारतीय रेलवे ने 1962 के युद्ध में रेजांगला पोस्ट पर अद्भुत शौर्य दिखा चुके 13 कुमाऊं रेजिमेंट के मेजर शैतान सिंह और उनके 120 सैनिकों के सम्मान में नया लोकोमोटिव इंजन लॉन्च किया है। उत्तर रेलव की ओर से X पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। भारतीय रेल ने इस इंजन को […]

रेड अलर्ट के बीच झमाझम बारिश का दौर, सावधान रहें 48 घंटे पड़ सकते हैं भारी

Dehradun: उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी हो सकते हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक मंगलवार सुबह से ही कई जिलों में झमाझम बरसात हो रही है। (weather red alert for 2 days in uttarakhand) आज के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा बुधवार के लिए मौसम का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग […]

रेप की बढ़ती घटनाओं के लिए महिलाओं के कपड़े जिम्मेदार, बीजेपी नेता के बयान से मचा बवाल

KASHIPUR:  काशीपुर के पूर्व विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरभजन सिंह चीमा की ओर से जारी एक प्रेस नोट पर बवाल मच गया है। इस प्रेस नोट में चीमा ने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के लिए महिलाओं के पहनावे और चाल चरित्र को जिम्मेदार ठहराया है। चीमा के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया […]

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से सीएम धामी ने की मांग,  लखनऊ-देहरादून के बीच चलाई जाए वंदे भारत ट्रेन  

DELHI:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने रेल मंत्री से उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में कई ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलमंत्री से आग्रह किया मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से […]

रेलवे की टनल में स्थानीय मजदूर की मौत से गुस्साए लोग,  आक्रोशित लोगों ने किया बदरीनाथ हाइवे जाम

RUDRAPRAYAG: रुद्रप्रयाग जिले में रेलवे की बाइपास टनल निर्माण कार्य में लगे एक स्थानीय मजदूर की गिरने मौत हो गई। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान कंपनी द्वारा मजदूरों को सेफ्टी किट नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने टनलकंपनी का घेराव किया और बदरीनाथ हाइवे पर जाम […]

रेलवे क्षेत्र में उत्तराखंड को बजट में 5131 करोड़ आवंटित, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट 2026 तक होगा पूरा

DEHRADUN:  2024-25 के आम बजट में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया है। रेलवे के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए उत्तराखंड को केंद्र की ओर से 5131 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। रेलमंत्री अश्विनी कुमार ने ये जानकारी दी। रेलमंत्री ने बताया कि बजट में उत्तराखंड के लिए रेलवे क्षेत्र में 5131 […]

रेलवे ट्रैक पर रख दिया 20 फीट का खंभा, लोको पालयट की सूझबूझ से टली नैनी दून जनशताब्दी को डिरेल करने की साजिश  

RUDRAPUR:  रेवले ट्रैक पर अनावश्यक चीजों को रखकर कुछ अराजक तत्व रेल हादसों को न्योता दे रहे हैं। नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस को डिरेल करने की ऐसी ही साजिश का पर्दाफाश हुआ है। रामपुर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर कुछ आपराधिक तत्वों ने 20 फीट लंबा लोहे का खंभा रख दिया। गनीमत रही कि लोको […]

रेस्टोरेंट, पार्किंग लॉट में तब्दील होंगे पुराने पुल, पर्यटकों के लिए बन रहा ये खास प्लान

DEHRADUN: उत्तराखंड में पुराने जर्जर पुलों को पर्यटक सुविधाओं के लिए विकसितक किय जाएगा। धामी कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। पहले चरण में चारधाम यात्रा मार्ग पर टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में तीन पुलों पर रेस्टोरेंट, पार्किंग और शौचालय बनाने की मंजूरी दी गई है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के […]