उत्तराखंड खबर

3198 Videos

उत्तराखंड में  खेल विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी में धामी सरकार,  तलाश रही सभी संभावनाएं

DEHRADUN:  उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम ने निर्देश दिए कि खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास खेल और आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों से सुझाव लिए […]

प्रदेश की 824 ANM को CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र, सुदूर क्षत्रों में सुधरेगी सेहत

DEHRADUN:  चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 824 ANM को तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सीएम आवास में 187 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। नारी शक्ति उत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भी मौजूद थे। इस मौके पर सीएम धामी ने चयनित एएनएम को बधाई […]

खिलाड़ियों की उम्मीदों को झटका, कार्मिक और खेल विभाग के बीच स्पोर्ट्स कोटे का प्रस्ताव लटका

DEHRADUN:  राज्य में स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी और आउट ऑफ टर्म प्रर्मोशन की आस लगाए खिलाड़ियों की उम्मीदों को झटका लगा है। कार्मिक विभाग ने खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में आरक्षण देने के संबंध में खेल निदेशालय का प्रस्ताव वापस लौटा दिया है। कार्मिक ने खेल विभाग को खिलाड़ियों को सरकारी […]

मौसम की बदली करवट, मार्च में जनवरी सा एहसास,  भारी बर्फबारी से हिमखंड टूटा, केदारनाथ पैदल मार्ग हुआ बंद

RUDRAPRAYAG : उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम भयानक रूप ले रहा है। केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी के बीच हिमखंड टूट कर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग भैरवघाटी के पास बंद हो गया है। हिस्खलन से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्य में जुटे घोड़ा-खच्चर संचालक और श्रमिकों की आवाजाही बंद हो गई है। […]

उत्तराखंड: 1 अप्रैल से सस्ती होगी शराब, भवन का नक्शा पास कराना हुआ आसान, कैबिनेट के फैसले

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी मिल गई है। नई नीति के तहत उत्तराखंड में 1 अप्रैल से शराब सस्ती होगी।इसके अलावा कैबिनेट ने एक मंजिला भवन के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। देशी विदेशी शराब सस्ती कैबिनेट ने […]

पटवारी पेपर लीक केस में  50 हजार का ईनामी डेविड चढ़ा SIT के हत्थे, 2021 में भी जा चुका है जेल

HARIDWAR: पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी की कार्रवाई जारी है। एसआईटी ने फरार चल रहे 50 हजार के ईनामी आरोपी डेविड को भगवानपुर से गिरफ्तार किया है। डेविड 2021 में वन दरोगा भर्ती घोटाले में भी जेल जा चुका है। डेविड ने लाखों रुपए वसूलकर अभ्यर्थियों को रिजॉर्ट में पेपर लीक हुआ पेपर रटवाया […]

विकासनगर में अतिक्रमण करने वालों पर गरज रहा बुलडोजर,  अब तक 350 अवैध कब्जे ध्वस्त

DEHRADUN:  देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में  शक्ति नहर के तट से अतिक्रमण हटाने के लिए दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा। यूजेवीएनएल की जमीन पर करीब 600 परिवारों ने अवैध कब्जा किया है, जिसे हटाने के लिए लगातार बुलडोजर गरज रहा है। अभी तक 350 अवैध मकानों का ध्वस्तीकरण किया गया है। उत्तराखंड जल विद्युत […]

मानसी नेगी प्रकरण पर खेलमंत्री को फेसबुक पर क्यों करने पड़े दावे, क्या है दावों का सच

DEHRADUN: एथलीट मानसी नेगी ने सोशल मीडिया पर जॉब की मांग को लेकर पोस्ट क्या की, खेल विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में खेलमंत्री को कागजी दावों के साथ उतरना पड़ा। लेकिन ऐसा लगता है खेल मंत्री जो दावा कर रही हैं, उसमें से कई बातें सच नहीं हैं। देवभूमि डायलॉग  ने मानसी […]

गैंगरेप, हत्या का आरोपी  6 साल से था फरार, पुलिस ने बिहार-नेपाल  बॉर्डर से किया गिरफ्तार

DEHRADUN : देहरादून पुलिस ने छह साल से फरार चल रहे गैंगरेप और हत्या के आरोपी सुरेंद्र साहनी उर्फ बिट्टू को बिहार-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। आरोपी 6 साल से बिहार में पहचान छिपाकर रह रहा था। दरअसल 13 जुलाई 2017 को मसूरी से करीब […]

CM धामी ने सदन में माना, युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, कहा केस वापस हो सकते हैं

GAIRSAIN: गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बड़ी घोषणा की है। सीएम ने 9 फरवरी को गांधी पार्क में युवाओं पर हुई लाठीचार्ज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सीएम ने ये भी कहा कि 9 फऱवरी की घटना में कुछ युवाओं पर मुकदमें दर्ज हुए हैं, उनमें से जो युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल […]

पुत्रवधू भी मृतक आश्रित में शामिल होंगी, गैरसैंण में धामी कैबिनेट ने लिया फैसला

GAIRSAIN: गैरसैंण में बजट पेश करने के एक दिन बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में 7 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट ने वन अधिनियम में संशोधन के साथ विधवा पुत्रवधू को भी मृतआश्रित में शामिल करने को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने वन […]

CM ने कहा सशक्त उत्तराखंड का विकासोन्मुखी बजट, विधायकों ने वित्तमंत्री अग्रवाल को खिलाई मिठाई

DEHRADUN/GAIRSAIN: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया है। वित्तमंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सदन में कुल 77404.08 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो पिछले साल के मुकाबले 18.05 फीसदी अधिक है। सरकार को 76592.54 करोड़ रुपए की कुल प्राप्तियां होने की संभावना है। इस साल […]