उत्तराखंड खबर

3198 Videos

सीएम ने केदारनाथ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, टिकटों पर 25 % छूट के साथ हेली यात्रा कल से शुरू

KEDARNATH:  31 जुलाई की रात भारी भूस्खलन और बादल फटने के बाद केदारघाटी में भारी तबाही मची। हालांकि पहले से की गई तैयारियों के चलते जन हानि बेहद कम हुई, लेकिन केदारनाथ यात्रा का मार्ग दर्जनों जगहों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसके चलते यात्रा को रोक देना पड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंगलवार […]

कोलकाता से रुद्रपुर तक महिलाओं से दरिंदगी, नर्स के रेप और हत्या के आरोप में मजदूर गिरफ्तार

RUDRAPUR: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की नर्स के साथ हुई हैवानियत का मामला शांत भी नहीं हुआ कि उत्तराखंड में यूपी बॉर्डर पर एक ऐसी ही वारदात से सनसनी मच गई। रुद्रपुर में यूपी सीमा पर नर्स कते के रेप और हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बरेली निवासी एक मजदूर को जोधपुर से […]

फिर ताजा हुई वरुणावत त्रासदी की खौफनाक यादें, गोफियारा क्षेत्र में वरुणावत से गिरे बडे बोल्डर, लोग सहमे

UTTARKASHI:  करीब दो दशक पहले उत्तरकाशी शहर के ऊपर बसा वरुणावत पर्वत भूस्खलन के कारण सुर्खियों में रहा। भारी बारिश के बाद मंगलवार को वरुणावत त्रासदी के 21 साल पुराने जख्म ताजा हो गए जब वरुणावत पर्वत से रूक-रूककर बोल्डर गिरने लगे। घटना से अफरा तफरी मच गई और गोफियारा क्षेत्र में कई परिवार अपने […]

मसूरी से लौटते वक्त खाई में गिरी कार, नोएडा के 2 लोगों की मौत, 4 घायल

DEHRADUN:  शुक्रवार सुबह मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। मैगी प्वाइंट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शवों को गहरी खाई से बाहर […]

पहाड़ की बेटी निशु पुनेठा ने ऐपण को दिलाई नई पहचान, श्रीरामलला के शुभवस्त्रम् ने बढ़ाई प्रदेश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा

AYODHYA/PITHORAGARH: उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक कलाओं को न केवल एक नई पहचान मिल रही है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियां भी इससे प्रेरित होकर जुड़ रही हैं। सोमवार का दिन उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का दिन था, जब अयोध्या में विराजमान भगवान श्रीरामलाल का दिव्य विग्रह देवभूमि की विश्वविख्यात ऐपण कला से सुसज्जित […]

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे ITBP के जवानों की बस  गंगोत्री हाइवे पर पलटी, 7 जवान घायल

TEHRI: जम्मू कश्मीर से चुनाव ड्यूटी कर वापस लौट रहे आईटीबीपी जवानों की बस  ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताछिला के पास पलट गई। बस में कुल-38 जवान सवार थे, जिसमें से 24 जवानों को चोटें आई हैं। 7 जवानों को उपचार के लिए श्री देव सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर लाया गया है, जहां उनका […]

गुलदार का आतंक, बागेश्वर में 3 साल की बच्ची और नानकमत्ता में 14 साल के किशोर को बनाया निवाला

BAGESHWAR: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक गुलदार के आतंक से सहमा है। गुरुवार को एक ही दिन में गुलदार ने दो घटनाओं में दो मासूमों की जान ले ली। बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार ने 3 साल की बच्ची को मार डाला। उधर उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता इलाके में 14 […]

केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने भरा नामांकन पत्र, सीएम धामी ने विशाल जनसभा को किया संबोधित

KEDARNATH:  केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने नामांकन पत्र दाखिल करलिया है। नामांकन केदौरान आशा नौटियाल के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम तीरथ सिहं रावत समेत तमाम दिग्गज मौजीद रहे। नामांकन से पहले भाजपा ने ऊखीमठ में विशाल रैली के जरिए शक्ति […]

पारंपरिक इगास पर्व पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने खेला भैलो

Dehradun: मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व इगास बेहद सादगी से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना एंव सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इगास पर्व पर भैलो पूजन कर, भैलो भी खेला। इस दौरान उन्होंने ढोल दमाऊ भी बजाया।   मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को इगास की […]

हरिद्वार : हरियाणा के कारोबारी ने फैक्ट्री लगाने के लिए ली जमीन, प्लॉटिंग करके बसा दी आबादी

HARIDWAR: उत्तराखंड में भू कानून के उल्लंघन के मामलों की जांच के बाद कई हैरानी भरे मामले सामने आ रहे हैं। प्रशासन की नाक के नींचे धड़ल्ले से जमीनों का सौदा हो रहा है। बाहरी व्यक्ति जमीनें खरीदकर कईगुना मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार में सामने आया है। यहां हरियाणा  के […]

जौलीग्रांट एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मच गया हड़कंप, गहन तलाशी के बाद नहीं मिला कोई बम

DEHRADUN: उत्तराखंड की सुरक्षा एजेंसियों और देहरादून एयरपोर्ट मैनेजमेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जौलीग्रांट एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एहतियात के तौर पर सुरक्षा एजेंसियों ने टर्मिनल को खाली करा दिया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं।  देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाले पैसेंजरों और कार चालकों को भी […]

यमुनोत्री-चकराता में हिमपात देखने उमड़े पर्यटक, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में कड़ाके की सर्दी

DEHRADUN:  उत्तराखंड के पहाड़ों पर सीजन की दूसरी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। क्रिसमस और नए साल के मौके पर पहाड़ों में पर्यटकों का आवक बढ़ने लगी है। वहीं पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। क्रिसमस के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को […]