उत्तराखंड खबर

3373 Videos

राम के रंग में रंगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने कहा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनेगा उत्तराखंड

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में “राम राज्य शोभायात्रा“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राम भक्तों का 500 से अधिक वर्ष का इंतजार खत्म होकर भव्य राम मंदिर बनने का सपना पूरा हो रहा है। हजारों साधु संतों राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के बलिदान के […]

दुःखद खबर: गढ़वाल राइफल में तैनात जवान ड्यूटी के दौरान शहीद, घर में पसरा मातम

CHAMOLI:  उत्तराखंड का एक और लाल अपने कर्तव्य पथ पर सेवा के दौरान शहीद हो गया। 14 गढ़वाल राइफल में तैनात जवान उम्मेद सिंह नेगी लेह लदाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उम्मेद सिंह चमोली जिले के विकास खंड थराली के सुनला गांव का निवासी है। ग्राम प्रधान सुनला राखी देवी ने बताया […]

सीएम धामी बोले, देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं, पाई पाई वसूलेंगे, अल्मोड़ा को 202 करोड़ की योजनाओं की सौगात

ALMORA: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में किसी भी प्रकार की हिंसा या अराजकता बर्दाश्त नही की जाएगी। बनभूलपुरा में जिन्होंने उपद्रव करके सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उन अराजक तत्वों से एक एक पाई वसूल की जाएगी। मुख्यमंत्री अल्मोड़ा में मातृशक्ति महोत्सव में शामिल हुए इस दौरान […]

लैंसडौन में डॉप्लर रडार स्थापित, अलग अंदाज में दिखे केंद्रीय मंत्री रिजिजू, महिलाओं संग क्रिकेट खेला, 10 किमी ट्रैकिंग की

LANSDOWNE:  उत्तराखंड को तीसरा डॉप्लर रडार मिल गया है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को लैंसडौन में डॉप्लर मौसम रडार का लोकार्पण किया। लैंसडौन में स्थापित रडार उत्तराखंड के कई जनपदों के मौसम की निगरानी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे मौसम और आपदाओं से संबंधित सटीक जानकारी मिल सकेगी। […]

CM धामी ने 2600 लोगों को बांटे नजूल भूमि के पट्टे, घर का सपना होगा साकार,  567 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

RUDRAPUR:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के गाँधी पार्क में 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि के पट्टे निशुल्क वितरित किए, साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के 403 लाभार्थियों को स्वामित्व पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 567 करोड़ की 222 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाईन में […]

हो गया लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 19 अप्रैल को वोट करेगा उत्तराखंड

DEHRADUN: लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषण हो चुकी है। देशभर में 7 चरणों में आम चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। उत्तराखंड में सभी पांच सीटों पर 19 अप्रैल 2024  को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी। उत्तराखंड की पांच सीटों पर 83 लाख 21 हजार मतदाता हैं […]

गढ़वाल को जजिया कर से मुक्ति दिलाने वाले गढ़ चाणक्य की ऐतिहासिक प्रतिमा को इस गांव में देख सकेंगे आम लोग  

PAURI:  गढ़वाल नरेशों के प्रधानमंत्री, रहे गढ़ चाणक्य के नाम से मशहूर वीर पुरिया नैथानी की आदमकद प्रतिमा को आम लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया है। पौड़ी जिले के नैथाणा गांव में रविवार को हुए समारोह के बाद पुरिया नैथानी की अश्वारोही प्रतिमा और स्मार्क की फोटो गैलरी का लोकार्पण कर दिया गया। इस […]

पिथौरागढ़ से सुबह सुबह आई दुखद खबर, बरात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत, 4 घायल

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ जिले के चंडाक क्षेत्र में बीती रात बारात से लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में आठ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इनमें से चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती […]

टूट रहा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, गंगोत्री धाम में व्यवस्था चरमराने से तीर्थपुरोहितों में आक्रोश, मंत्री बोले स्थानीय लोग जिम्मेदार

Uttarkashi :  चार धामों में श्रद्धालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार पहुंचे तीर्थयात्रियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिसे संभालने में प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं। यात्रा व्यवस्था चरमाराने से गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों में आक्रोश है जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन किया। तीर्थ […]

मामूली बात पर पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, पत्नी गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ के धारचूला से दिल दहलाने वाली खबर है। यहां मामूली बात पर एक पति पत्नी के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला का नाजुक हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफऱ किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया […]

सीएम धामी के निर्देश, मानसूनी आपदा से निपटने के लिए पहले से चुस्त रहें अफसर, नोडल अफसरों की हो तैनाती

DEHRADUN: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक की संभावना के तहत आपदा की आशंकाएं भी बढ़ जाती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा करते हुए अफसरों को निर्देश दिए हैं कि मानसूनी आफत से निपटने की सभी तैयारियां 15 जून से पहले पूरी कर ली जाएं। सीएम ने निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन के लिए […]

पैतृक घाट पर शहीद भूपेंद्र नेगी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

DEHRADUN:   लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड के जवान भूपेंद्र सिंह नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया। मंगलवार सुबह शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर पौड़ी स्थित उनके पैतृक गांव बिशल्ड पहुंचा जहां उन्हें नम आंखों के साथ अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग उमड़े। कैबिनेट मंत्री धन […]