उत्तराखंड खबर

3700 Videos

रुद्रप्रयाग में आर्थो सर्जन गिरफ्तार, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के बदले मांगी 5 हजार की रिश्वत

DEHRADUN: दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगना जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को भारी पड़ गया। सतर्कता विभाग की ट्रैप टीम ने शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई करते हुए जनपद रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में कार्यरत ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर को […]

बदरीनाथ डीजे कॉन्सर्ट विवाद पर बोले मंत्री सतपाल महाराज ‘शंख में होती है जानवर की हड्डी’, भड़की चारधाम महापंचायत

DEHRADUN: बद्रीनाथ धाम में आयोजित ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। धर्मस्व और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के एक अजीब बयान ने इस आग में घी का काम किया है। महाराज ने कहा कि शंख में भी जानवरों की हड्डी का प्रयोग होता है। इस बयान पर चारधाम तीर्थ […]

कालिंदी ट्रैक पर फंसे 29 ट्रैकर्स का रेस्क्यू पूरा, हेली के जरिए पहुंचाया गया हर्षिल

UTTARKASHI: उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रैक स्थित ओडिनकॉल क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स का रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। ओडिनकॉल क्षेत्र से कुल 29 ट्रैकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया। इसके अलावा गंगोत्री नेशनल पार्क के गोमुख-तपोवन ट्रैक पर भारी बर्फबारी के बीच फंसे 121 ट्रैकरों को वन विभाग […]

अठूरवाला में धीरेंद्र पंवार ने सुनी जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावितों की समस्याएं

DEHRADUN: उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार सोमवार को  जॉलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्रोजेक्ट से प्रभावित स्थानीय लोगों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने अठूरवाला में प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक के दौरान एयरपोर्ट प्रभावितों और अठूरवाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंजीत सजवाण ने बताया कि अठूरवाला के लोगों को तीसरी […]

देहरादून: महिला के अपहरण की कोशिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोपी लड़की को किया गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

DEHRADUN: देहरादून पुलिस ने अलसुबह महिला के अपहरण की कोशिश की साजिश का पर्दाफाश किया है। 23 सितंबर को सहस्रधारा रोड़ के नालापानी चौक पर, कार सवार 4 आरोपियों ने, बेटी को कॉलेज छोड़कर स्कूटी से लौट रही महिला के अपहरण का प्रयास किया था। इस मामले में खुलासा हुआ है कि अन्नू नाम की […]

हरीश रावत को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया, गले में मां की तस्वीर टांगकर पहुंचे हरदा

DEHRADUN: 2016 में हुए वीपीडीओ भर्ती घोटाले के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर हैं। पहले ईडी ने हरीश रावत के ओएसडी रहे चंदन जीना के घर छापेमारी करके उकी संपत्ति जब्त की थी और अब हरीश रावत को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी के बुलावे के बाद हरीश […]

बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, तीर्थपुरोहितों का विरोध, जिला प्रशासन ने झाड़ा पल्ला

CHAMOLI:  बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा परिसर में 19 और 20 सितंबर को सेना ने देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्वरूप को लेकर स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया है। उन्होंने बदरीनाथ धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान गायक प्रियंका मेहर […]

अगले 48 घंटे में बिजली चमकने के साथ होगी तेज बारिश, रेड अलर्ट जारी

DEHRADUN: मानसून के जाते जाते उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतर जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम […]

किशाऊ बांध के विरोध में जौनसार बावर की महापंचायत में फैसला, क्वानू में बांध नहीं बनने देंगे

DEHRADUN: हिमाचल औऱ उत्तराखंड के बॉर्डर पर टोंस नदी पर प्रस्तावित किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर प्रभावित ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। परियोजना के विरोध में गुरुवार को आयोजित महापंचायत में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के करीब 20 गांवों से ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने हरिपुर-मीनस मोटरमार्ग पर चक्काजाम कर परियोजना के विरोध में […]

जाली दस्तावेजों से MBBS  दाखिला मामले में SIT ने की एक और गिरफ्तारी, 5 लाख रुपए बरामद

DEHRADUN: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी धीरज कुमार श्रीवास्तव (37) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने और अभ्यर्थियों को […]

उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से गैंगरेप, दरोगा समेत 4 गिरफ्तार

UP/UTTARAKHAND: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हरियाणा की 23 साल की युवती से फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और CRPF के दो जवानों पर है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिस फार्म हाउस में घटना हुई, वह उत्तराखंड […]

चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, राम माधव बनाए गए उत्तराखंड बीजेपी के प्रभारी, दुष्यंत गौतम की छुट्टी

DEHRADUN:  विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बडा फेरबदल किया है। कई राज्यों के प्रभारी औऱ सहप्रभारी बदले गए हैं। विवादों में घिरे उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम की छुट्टी करदी गई है। उनकी जगह वरिष्ठ आरएसएस नेता राम माधव नए प्रभारी बनाए गए हैं। साथ ही दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज […]