रुद्रप्रयाग326 Videos

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन, यात्रियों में अफरा तफरी, बार बार बाधित हो रही यात्रा

KEDARNATH:   केदारनाथ हाईवे पर शुक्रवार सुबह मुनकटिया के पास अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके चलते हाईवे को बंद कर दिया गया है। पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मात्रा में पत्थर गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागते नजर आए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। केदारनाथ […]

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन, मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

DEHRADUN:  केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार रात इलाज के दौरान मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन सफल नहीं होने से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। दरअसल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया था, जिससे बाद से उनका स्वास्थ्य खराब बना हुआ […]

केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने वालों को तय करना होगा लंबा सफर, कुंड-ऊखीमठ मार्ग भूस्खलन से टूटा

RUDRAPRAYAG: केदारनाथ धाम से बद्रीनाथ जाने वाले यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुंड से ऊखीमठ को जोड़ने वाला मार्ग जेबरी के पास भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। (Kund-Ukhimath roadswept away in landslide) इसलिए गुप्तकाशी-ऊखीमठ चोपता- मंडल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। इस वजह से केदारधाम के […]

केदारनाथ से लौट रहा चॉपर गौरीकुंड में क्रैश, 2 साल की बच्ची समेत 7 की मौत

Rudraprayag: चारधाम यात्रा पर हेली सेवाएं मौत का ताबूत बनकर उड़ रही हैं। रविवार सुबह केदारनाथ से लौटते वक्त एक निजी चॉपर गौरीकुंड के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है जिसमें 2 साल का बच्चा भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर सुबह करीब पौने […]

केदारनाथ हवाई रूट पर गरुड़चट्टी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 यात्रियों और पायलट की मौत

RUDRAPRAYAG: केदारनाथ धाम में हेली सर्विस में शामिल आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर आज अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 7 लोगों की मौत की सूचना है। मारे गए लोगों में चॉपर के पायलट औऱ  यात्री शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण ये हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार […]

केदारनाथ हेलीपैड पर चॉपर के पंखे से कटने से UCADA अफसर की दर्दनाक मौत

Kedarnath: केदारनाथ धाम के हेलीपैड में दुःखद हादसा हो गया। यहां पर UCADA का एक अधिकारी हेलीकॉप्टर के पंखों से कट गया जिससे उसकी मौत हो गई।। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA)के जीएम फाइनांस कंट्रोलर अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड के निरीक्षण के लिए केस्ट्रल एविएशन के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ गए थे। […]

केदारनाथ: CM धामी ने किया पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण, आपदा में दिवंगत लोगों को दी श्रद्धांजलि

KEDARNATH: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की और त्रासदी में हताहत हुए लोगों की मुक्ति के लिए हवन कर प्रार्थना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ हेलीपैड से लेकर […]

केदारनाथ: कपाटबंदी में भुकुंड भैरव मंदिर में जूते पहनकर कौन घुस आया?  पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

KEDARNATH:   विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। शीतकाल में कपाट बंद होने के बाद किसी भी व्यक्ति को यहां आने जाने की इजाजत नहीं है। बावजूद इसके एक व्यक्ति केदारनाथ धाम के भुकुंड भैरवनाथ मंदिर में जूत पहनकर घुसा दिखाई देता है। यह शख्स भैरवनाथ की मूर्ति को छूता […]

केदारपुरी के रक्षक भुकुंड भैरव के कपाट बंद होने के साथ  केदारनाथ के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू

KEDARNATH: चार धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू होगई है। धनतेरस के अवसर पर केदारनाथ क्षेत्र के रक्षक भुकुंड भैरवनाथ के कपाट शनिवार अपराह्न 1 बजकर 15 मिनट पर विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। इसके साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। केदारनाथ […]

क्या केदारनाथ से गायब किया गया 125 करोड़ का सोना? संतोष त्रिवेदी ने लगाए गंभीर आरोप

Kedarnath: क्या केदारनाथ धाम के गर्भगृह में लगी सोने की परत असली नहीं है? क्या ये सोना पीतल में बदल चुका है? क्या केदारनाथ धाम में 125 करोड़ रुपए का सोना गायब हुआ? ये सारे सवाल उठ रहे हैं तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी के आरोपों से। संतोष त्रिवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो […]

क्या गढ़वाल लोकसभा सीट से संजीवनी ले पाएगी कांग्रेस! गोदियाल के दम और भाजपा के स्टारडम के बीच कड़ा मुकाबला

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तराखंड में पाचों सीटों पर 63 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की हो रही है। यहां कांग्रेस के गणेश गोदियाल और भाजपा के अनिल बलूनी के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। नामांकन के दौरान जहां अनिल बलूनी ने स्मृति […]

खत्म होगा भक्तों का इंतजार, इस दिन से कर सकेंगे बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन

KEDARNATH: विश्वप्रसिद्ध  बाबा केदारनाथ धाम के द्वार भक्तों के लिए 25 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारानाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे। आज महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि […]