नैनीताल364 Videos

क्राइम हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, हल्द्वानी में युवक युवती की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या

HALDWANI:  उत्तराखंड में अपराध बेलगाम होता जा रहा है। देहरादून में अभी भरे बाजार दिन दहाड़े मर्डर का मामला सुलझा भी नहीं था कि अब हल्द्वानी में युवक युवती की पत्थर से कुचलकर बेहरहमी से हत्या कर दी गई। बता दें कि देहरादून की घटना के बाद सीएम पुष्कर धामी ने कल ही पुलिस अधिकारियों […]

हल्द्वानी में क्रिकेट लीग के नाम पर लाखों की ठगी, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों के नाम पर पूर्व विधायक को लगाया चूना

HALDWANI: हल्द्वानी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रिकेट लीग ईवीसीएल के आयोजन करवाने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि पूर्व विधायक भी ठगों के जाल में फंसकर टीम खरीदने के लिए तैयार हो गए, आयोजकों को पैसे भी दे दिए। इस मामले […]

CM धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का निरीक्षण, श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी निजात

NAINITAL: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी प्रशासनिक निर्णयों के परिणामस्वरूप नैनीताल जनपद की बहुप्रतीक्षित कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) परियोजना तेजी से अपने निर्णायक चरण की ओर अग्रसर है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने नैनीताल भ्रमण के दौरान इस महत्वपूर्ण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान […]

पौड़ी में नहीं रुक रहा गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में नेपाली व्यक्ति को बनाया शिकार, नैनीताल में स्कूलें बंद

PAURI: पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार, बाघ और भालू के आतंक से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। पौड़ी के इडवालस्यूं क्षेत्र में फिर एक बार गुलदार की दहशत से लोगों में खौफ पसरा है। गुरुवार सुबह ग्राम पंचायत बाड़ा में गुलदार ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। बताया जा रहा […]

जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता ने ली उत्तराखंड हाईकोर्ट के 15वें चीफ जस्टिस पद की शपथ

DEHRADUN:  उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के रूप में मनोज कुमार गुप्ता ने लोकभवन देहरादून में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह ने उन्हें पद की शपथ दिलाई और मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने भारत की राष्ट्रपति की ओर से न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य […]

केन्द्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम धामी, राज्य में कई सड़कों के निर्माण के लिए दिया प्रस्ताव

DELHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ […]

हल्द्वानी में गोली मारकर युवक की हत्या, बीजेपी का पार्षद अमित बिष्ट गिरफ्तार

HALDWANI:   हल्द्वानी में एक बार फिर गोलीकांड से सनसनी फैल गई। भाजपा के पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना रामपुर रोड स्थित जज फार्म क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक पर फायरिंग की। […]

रोजगार और पर्यटन के द्वार खोलेगी मिलेगा जमरानी बांद परियोजना, सीएम धामी ने किया निरीक्षण

HALDWANI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जनपद भ्रमण के दौरान गौला नदी पर सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परियोजना स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों से निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। […]

नैनीताल के दीनी तल्ली गांव में जंगल में घास लेने जा रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

NAINITAL: पहाड़ में वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना में तेंदुए ने घर के पास से महिला को उठा लिया। दीनी मल्ली गांव में जगंल में घास लेने जा रही महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। जानकारी के अनुसार […]

सीएम धामी ने नैनीताल में किया 121.52 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

NAINITAL: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल  के लिए 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही 42 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली बहु प्रतीक्षित मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन किया गया जिसमें […]

नैनीताल में पुलिसकर्मी की तेज रफ्तार कार का कहर, 3 लोगों को रौंदा, एक गंभीर

NAINITAL: नैनीताल के तल्लीताल में एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे तो वाहन चालक व उसका साथी मौके से फरार हो गए। लोगों ने किसी तरह वाहन के नीचे दबे हुए तीनों लोगों को बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। […]

सांसद अजय भट्ट का बयान, पति पत्नी में अनबन है तो जय राम जी की बोलो सब ठीक होगा

NEW DELHI: संसद के शीतकालीन सत्र में मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर सियासी घमासान तेज है। मनरेगा की जगह नई नीति लाने और योजना के नाम में बदलाव किए जाने को लेकर विपक्ष, खासकर कांग्रेस, लगातार हमलावर है। कांग्रेस का आरोप है कि नई योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया जा रहा […]