भवाली में पर्यटकों की कार 60 मीटर गहरी खाई में समाई, एक ही परिवार के 4  लोगों समेत 5 की मौत

Share this news

NAINITAL: नैनीताल जनपद के भवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं जिनमें पति-पत्नी और दो बच्चे हैं। ये हादसा सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास हुआ जब यूपी नंबर की एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार बुधवार अपराह्न करीब 2:15 बजे वाहन संख्या यूपी 32 क्यूयू 1874 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, जिनमें एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में वाहन चालक की भी जान चली गई। सभी लोग खटीमा से नैनीताल घूमने आए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

मृतकों के नाम

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष

2- सीमा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष

3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष

4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष

5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम  आलम नगर लखनऊ उम्र 34

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In