देहरादून1944 Videos

पहाड़ी शेफ केशव नेगी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड के सांसदों, बलूनी-त्रिवेंद्र ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की बात

Delhi/Uttarakhand: दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में गिरफ्तार किए गए पहाड़ के शेफ केशव नेगी के मामले में न्याय की मांग तेज होने लगी है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बारे में दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है, और केशव को न्याय दिलाने के लिए सभी […]

मिट्टी और खेत बचाने के अभियान को जन आंदोलन बनाएं- CM धामी  

ALMORA:  जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच कृषि और किसानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हवालबाग में राज्य स्तरीय “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए कृषि संरक्षण, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने तथा किसानों को भविष्य की चुनौतियों के […]

धामी सरकार में धीरेंद्र सिंह पंवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष बने

DEHRADUN: धामी सरकार में दायित्वों के बंटवारे का सिलसिला जारी है। सरकार ने दायित्वधारियों की लगातार तीसरी सूची जारी की है, जिसमें विभिन्न आयोगों, बोर्डों और सलाहकार समितियों में छह नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपते हुए राजनीतिक और सामाजिक संतुलन साधने की कवायद की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी रहे धीरेंद्र […]

मुख्यमंत्री ने किया चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं से लिया यात्रा का फीडबैक

RISHIKESH: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं से यात्रा का फीडबैक […]

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 276 चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

DEHRADUN:  धामी सरकार में युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने का सिलसिला निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा वन विभाग के अंतर्गत चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें वन विभाग के अंतर्गत 109,  […]

नबीन के लौटते ही उत्तराखंड भाजपा में फेरबदल, संगठन महामंत्री अजय कुमार को राजस्थान भेजा गया

DEHRADUN:  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल देखा गया है। उत्तराखंड भाजपा संगठन में लंबे समय तक पर्दे के पीछे रहकर चुनावी रणनीति तैयार करने वाले संगठन महामंत्री अजेय कुमार अब नई जिम्मेदारी के तहत राजस्थान भेजा गया है। सके लिए दिल्ली से आदेश भी जारी […]

नितिन नबीन बोले धामी के नेतृत्व में लगाएंगे हैट्रिक, विधायकों को दिया सख्त संदेश

DEHRADUN: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरा खत्म हो गया है। इस दौरान नबीन ने जहां विधायकों कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बड़ा संदेश दिया, वही धामी सरकार पर भरोसा जताते हुए जमकर तारीफ भी की। नितिन नबीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और […]

रुड़की की युवती ने पाकिस्तान भेजे 20 लाख रुपए, जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ROORKEE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान से करोड़ों के लेनदेन में जुड़ी रुड़की की एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। युवती को कलियर क्षेत्र के आसफनगर गांव से अरेस्ट किया गया है। जम्मू के कठुआ में पकड़े गए युवक की सूचना पर युवती की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के मुताबिक युवती ने पूछताछ में बताया […]

देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन

DEHRADUN: 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश के कुछ नेताओं की नाराजगी के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संगठन के तमाम नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शीर्ष पद संभालने के बाद देवभूमि का यह उनका पहला […]

केदारनाथ: रोजाना 5000 से ज्यादा घोड़े-खच्चर नहीं जा सकेंगे, पशु क्रूरता पर रोक, SOP हुई जारी

DEHRADUN:  राज्य सरकार ने केदारनाथ, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब और आदि कैलाश यात्रा मार्गों पर घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करना है। साथ ही, यात्रा मार्गों पर पशुओं के कल्याण […]

केदारनाथ में VIP दर्शनों की खुली पोल, पर्चियां लहराते हुए VIP  गेट पर धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

KEDARNATH:  चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। केदारनाथ में भीड़ को संभाल पाने में शासन प्रशासन विफल नजर आ रहा है। आम श्रद्धालुओं की तो बात ही छोड़िए, वीआईपी दर्शनों के लिए भी मारामारी मची है। केदारनाथ धाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वीआईपी गेट के बाहर भारी भीड़ लगी है, धक्कामुक्की […]

गदरपुर में सियासी हलचल तेज,  बलूनी के बाद त्रिवेंद्र पहुंचे अरविंद पांडे के घर

GADARPUR:  गदरपुर विधानसभा और विधायक अरविंद पांडेय़ के कारण भाजपा में इन दिनों घमासान मचा दिख रहा है। पहले जमीन कब्जाने के आरोप में विधायक के परिजनों पर केस, फिर विधायक के नाम से पीएम को लिखी शिकायती चिट्ठी और अब पार्टी के दो सांसदों का विधायक के घर मिलने जाना इशारा कर रहा है […]