देहरादून2041 Videos

सत्ता के अहंकार में डूबे विधायक, नगर आयुक्त से तू तड़ाक का वीडियो वायरल, बेटे का टेंडर निरस्त होने से भड़के!

DEHRADUN: सत्ता की हनक में नेता इतने बेकाबू हो जाते हैं कि अपने पद की मर्यादा तक को भूल जाते हैं। सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना अपने बेटे को टेंडर न मिलने से इतना नाराज हो गए कि नगर निगम कमिश्नर पर भड़क उठे। इतना ही नहीं कमिश्नर से तू तड़ाक करके बात करते […]

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सपने हो रहे साकार, 71 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतरा, CM ने 11 योजनाओं का किया शिलान्यास

 DEHRADUN : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ग्राउंडिंग सेरेमनी के तहत 27 हजार […]

पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, आउट ऑफ टर्न जॉब के तहत 31 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

DEHRADUN:  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों की लंबी मुराद पूरी होने जा रही है। धामी सरकार ने आउट ऑफ टर्न जॉब के तहत प्रदेश के 31 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में सेवायोजन के लिए चयनित किया है। छह विभागों में वेतनमान 2000 हजार रुपये से लेकर वेतनमान 5400 तक […]

देश के सबसे सख्त दंगारोधी कनून पर धामी सरकार की मुहर, संपत्ति का नुकसान करने से पहले सौ बार सोचेंगे दंगाई

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने “दंगारोधी” यानी दंगे के दौरान होने वाले संपूर्ण नुकसान की भरपाई को देश के सबसे कठोर (अध्यादेश) कानून को मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत अब निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर दंगाइयों से क्षति की पूरी वसूली की जाएगी। इसके अलावा 8 लाख […]

धामी कैबिनेट ने लोक तथा निजी संपत्ति अध्यादेश पर लगाई मुहर, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर दंगाइयों से होगी सख्त वसूली

DEHRADUN:  सचिवालय में धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट बैठक में कुल 8 प्रस्ताव आए जिन पर मुहर लगी गई। करीब 1 घंटे तक चली बैठक के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट में उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति अध्यादेश 2024 पर मुहर […]

342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारिओं को सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा, हम सबका लक्ष्य, विकसित उत्तराखंड

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंचायती राज विभाग चयनित 8 सहायक लेखाकारों और 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सहायक लेखाकारों का चयन लोक सेवा आयोग तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित कार्मिकों […]

घर चलाने के साथ ड्रोन उड़ाने से छा गई पहाड़ की ड्रोन दीदियां, खेती में ड्रोन की मदद से कर रही खाद और कीटनाशकों का छिड़काव

NAINITAL: उत्तराखंड में खेती की तस्वीर अब बदली नजर आने लगी है। खेतों में खाद औऱ कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन उड़ाती महिलाओं की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। नैनीताल के मोटा हल्दू की रहने वाली पूनम दुर्गापाल ड्रोन उड़ने वाली नैनीताल की पहली महिला किसान बनी है। घर का कामकाज संभालने के साथ […]

माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टम्टा और अजय भट्ट पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा, लोकसभा चुनाव के लिए किया टिकटों का ऐलान

DELHI/DEHRADUN:  लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा ने 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों में से तीन के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। टिहरी सीट से माला राज्यलक्ष्मी शाह, अलमोड़ा से अजय टम्टा और नैनीताल […]

बेरोजगार संघ का सीएम आवास कूच पुलिस ने रोका, प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, सड़क पर धरने पर बैठे बेरोजगार

DEHRADUN:    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल 387 पदों पर वेटिंग लिस्ट जारी करने, बैकलॉग परीक्षाएं पूरी कराने और नई विज्ञप्तियां निकालने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने परेड ग्रांउड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया। बेरोजगारों का जुलूस जैसे ही पैसिफिक होटल के निकट कनक चौक पर पहुंचा, वैसे ही पुलिस ने सचिवालय के निकट, […]

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार, सितंबर तक पद पर बनी रहेंगी

DEHRADUN:  उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अगले 6 महीने तक का सेवा विस्तार दे दिया गया है। उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव बनी राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। नियुक्ति के समय उनका कार्यकाल केवल दो महीने का बचा था, लेकिन अब उन्हें सितंबर 2024 तक एक्सटेंशन मिल गया है। […]

मुख्यमंत्री ने 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों, 3 छात्रावास अधीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, सीएम बोले क्षमतावान ही हो रहे सफल

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से समाज कल्याण विभाग में चयनित 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों तथा 3 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर सरकारी रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां […]

नाबालिग लड़की की मौत पर जमकर बवाल, फ्लैट में मिला था शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, अंतिम संस्कार को माने

DEHRADUN:  देहरादून के रेसकोर्स स्थित फ्लैट में काम करने वाली नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत के बाद दूसरे दिन भी हंगामा जारी रहा। गहमागहमी के बीच पुलिस ने परिजनों को लड़की के अंतिम संस्कार के लिए मनाया। इस बीच क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। बता दें कि गुरुवार को रेसकोर्स स्थित फ्लैट में […]