देहरादून2041 Videos

देहरादून से 1074 रामभक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना, पूर्व सीएम ने दिखाई हरी झंडी

DEHRADUN: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनको रवाना किया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही 1074 लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। जो अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। राम मंदिर के दर्शन को लेकर दूनवासियों में खासा उत्साह दिखा। ट्रेन 23 फरवरी की सुबह 2:55 बजे […]

ऑनलाइन ट्रेडिंग का लालच देकर ठगे 80 लाख रुपए, फर्जी सिम से करते थे कॉलिंग, STF ने दिल्ली से पकड़ा आरोपी, 3000 सिम बरामद

DEHRADUN/DELHI:  उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने फर्जी सिम के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 80 लाख की धोखाधड़ी करने वाले शातिर अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी से करीब 3000 सिम जब्त किए गए हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले देहरादून के निवासी ने साइबर सेल को […]

धामी कैबिनेट ने लगाई 90 हजार करोड़ के बजट पर मुहर, जमरानी व सौंग परियोजनाओं का निर्माण जल्द शुरू होगा

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में बैठक में 26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। राज्य के 90 हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। […]

कैंसर से जंग हार गई उदीना, प्रसिद्ध कलाकार गीता उनियाल के निधन से शोक में डूबा कला जगत

DEHRADUN:  उत्तराखंड में कला जगत के लिए बेहद दुखद खबर है। सुप्रसिद्ध अभिनेत्री, व नाट्य कलाकार गीता उनियाल का मंगलवार शाम को निधन हो गया। गीता कुछ साल से कैंसर से जूझ रही है। उनके निधन से उत्तराखंड सिने-संगीत जगत शोक में डूबा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गीता उनियाल के निधन पर […]

सीएम धामी ने 892 वन आरक्षियों, 104 सहायक लेखाकारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, नियुक्ति देने में वन विभाग ने पकड़ी रफ्तार

DEHRADUN : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 892 वन आरक्षी और 104 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पाने वाले 104 सहायक लेखाकारों में 59 वन विभाग और 45 तकनीकी शिक्षा विभाग से हैं। वन विभाग के अधीन अप्रैल 2017 से अब […]

सचिवालय के कर्मचारी अब इलेक्ट्रिक बस से जा सकेंगे ऑफिस, मुख्य सचिव ने इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की

DEHRADUN:  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय के कार्मिकों के लिए सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सचिवालय के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ किया। इस बस सेवा के माध्यम से नियमित रूप से सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय के कार्मिकों को सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को सचिवालय से […]

इस वजह से बीच सड़क पर पलटी रोड़वेज की बस, 35 यात्रियों में मच गई चीख पुकार, बड़ा हादसा टला

RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग के पास ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस शुक्रवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 सवारियां बैठी हुई थी। जिसमें से कई लोग घायल गए। जिन्हें पुलिस और डीडीआरफ की टीम ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। परिवहन विभाग के मुताबिक ब्रेक फेल […]

नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मियों ने किया सैनिक कल्याण मंत्री के आवास का घेराव

DEHRADUN:  समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण जैसी मांगों को लेकर प्रदेश के उपनल कर्मी आंदोलनरत हैं। शुक्रवार को सैकडों की संख्या में उपनलकर्मियों ने परेड ग्राउंड से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आवास तक कूच किया। इस बीच सुरक्षा बल और उपनलकर्मियों के बीच धक्क-मुक्की भी हुई। उपनलकर्मियों की मांगों के समर्थन में […]

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन दाखिल

DEHRADUN:  राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड से एख राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन गुरुवार को दाखिल किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ […]

जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन फेज 2 को मुख्यमंत्री ने किया जनता को समर्पित, 42000 वर्ग मी. तक फैल गया एयरपोर्ट  

DEHRADUN: जैलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन को जनता को समर्पित कर दिया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की वर्चुअल मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित टर्मिनल भवन फेज-2 का लोकार्पण किया। द्वितीय चरण में जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट के टर्मिनल का 14 हजार वर्ग मीटर विस्तार किया गया। अब एयटरपोर्ट के […]

धामी कैबिनेट ने दी आबकारी नीति को मंजूरी, गैरसैंण में नहीं होगा बजट सत्र, पढ़िए बड़े फैसले

DEHRADUN:  बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट ने फैसला लिया कि विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण के बजाए देहरादून में ही कराया जाएगा। सत्र कब से आहूत होगा इसका फैसला लेने का अधिकार मुख्यमंत्री को दे दिया गया। […]

उत्तराखंड की मशरूम गर्ल दिव्या रावत पर धोखाधड़ी का आरोप, पुणे पुलिस ने भाई समेत किया गिरफ्तार

DEHRADUN:  उत्तराखंड की मशरूम गर्ल दिव्या रावत और उसके भाई राजपाल रावत को पुणे पुलिस ने रविवार को अरेस्ट किया है। दोनों पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक दिव्या रावत ने देहरादून में जितेंद्र भाखड़ा के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बचाव के लिए उनसे रुपयों की […]