देहरादून2040 Videos

बीजेपी विधायक ने सीएम को लिखी चिट्ठी, निचले स्तर के कार्मिकों का निलंबन सही नहीं, एसी में बैठे बड़े अफसरों पर हो एक्शन

DEHRADUN: वनाग्नि नियंत्रित करने में लापरवाही बरतने पर सीएम के एक्शन से भाजपा के विधायक खुश नहीं हैं। लैंसडौन से बीजेपी विधायक महंत दिलीप सिंह रावत न सीएम धामी को पत्र लिखकर कहा है कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों को निलंबित करना सही नहीं है। निलंबन से पहले उनकी मनोदशा और मुश्किलों को समझा […]

उत्तराखंड में वनाग्नि पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा विस्तृत जवाब, कहा केवल बारिश के भरोसे रहना ठीक नहीं

New Delhi:  उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बुधवार को जंगल की भीषण आग पर काबू पाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। सरकार ने कहा कि वनाग्नि से राज्य में 0.1 प्रतिशत […]

50 रुपए किलो की दर से खरीदी जाएंगी चीड़ की पत्तियां, आप भी पिरूल लाओ-पैसे कमाओ, जंगलों को आग से बचाओ

DEHRADUN:  आग से धधक रहे उत्तराखंड के जंगलों पर सरकार अब गंभीर नजर आ रही है। अब हजारों हेक्टेयर बहुमूल्य वन संपदा आग से खाक हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वन विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रावई की वहीं वनाग्नि का बडा कारण पिरूल के लिए भी व्यापक योजना शुरू की […]

वनाग्नि पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, आदेश न मानने वाले वन विभाग के 10 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, 5 अटैच

DEHRADUN: लोकसभा चुनाव के प्रचार को बीच में छोड़कर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राज्य में लौटते ही ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। प्रदेश में वनाग्नि से धधकते जंगलों के मुद्दों पर सीएम धामी ने आपात बैठक ली। सीएम ने वनाग्नि से निपटने में लापरवाही बरतने वाले 17 अफसरों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। सीएम […]

उत्तराखंड में 3600 बेसिक टीचरों की भर्ती का रास्ता साफ, बीएड की बाध्यता खत्म, जल्द शुरू होगी भर्ती

DEHRADUN :  उत्तराखंड के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने प्राथमिक शिक्षकों की सेवा नियमावली में संशोधन करते हुए शिक्षकों की भर्ती के लिये बीएड की बाध्यता समाप्त कर दी है। इसके स्थान पर दो वर्षीय डीएलएड कोर्स को मंजूरी प्रदान कर दी है। राज्य […]

दरोगा की बेटी की गला रेतकर हत्या, आरोपी ने चीला नहर में कूदकर दी जान

RISHIKESH:  ऋषिकेश के छिद्दरवाला इलाके में तीन पुलिया के समीप युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान देहरादून कोतवाली में तैनात दरोगा की बेटी के तौर पर हुई है। प्रथम दृष्ट्या जांच में पताचला है कि आरोपी ने धारदार हथियार से युवती की हत्या के बाद चीला नहर में कूदकर आत्महत्या […]

उत्तराखंड में वनाग्नि से 2 श्रमिकों की मौत, 24 घंटे में 64 घटनाएं, सीएम ने ली आपात बैठक, कहा ग्राउंड पर जाएं अफसर

DELHI/DEHRADUN:  उत्तराखंड में वनाग्नि विकराल रूप लेती जा रही है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक जंगल धूं धूं कर जल रहे हैं। वन विभाग के प्रयास बौने साबित हो रहे हैं। आलम ये है कि पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की 64 घटनाएं आ चुकी हैं जिसमें 74.67 हेक्टेयर जंगल खाक हो गया। अल्मोड़ा के […]

देहरादून मसूरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, आईएमएस, DIT के 5 छात्रों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

DEHRADUN: मसूरी देहरादून मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के मसूरी घूमने गए देहरादून के आईएमएस व डीआईटी कॉलेज के छात्रों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 4 छात्रों व 1 छात्रा की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल […]

पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर से निधन, CM ने जताया गहरा दुःख

Dehradun : भाजपा के लिए शुक्रवार को बुरी ख़बर आई है। उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष व चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी से देहरादून मैं निधन हो गया। उन्होंने अपने देहरादून आवास में अंतिम सांस ली। गहतोड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी समेत तमाम राजनेताओं ने शोक जताया है। कैलाश […]

उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित, 12वीं में पियूष, 10वीं में प्रियांशी प्रदेशभर में अव्वल

Dehradun/Ramnagar : उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। आज उनके रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है। टॉपर्स के नाम घोषित किए जा चुके हैं। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत […]

महंगाई का झटका: उत्तराखंड में 7 फीसदी तक बढ़ गई बिजली की दरें, जानिए अब कितनी होगी प्रति यूनिट दर

DEHRADUN:  उत्तराखंड में  विद्युत उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में करीब सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल और पिटकुल द्वारा वार्षिक टैरिफ में प्रस्तावित बढ़ोतरी के सापेक्ष 6.92% की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयोग […]

सीएम के निर्देशों के बाद भी नहीं रुक रही वनाग्नि की घटनाएं, पिछले 24 घंटे में 52 जगह लगी आग, लाखों की वन संपदा खाक

DEHRADUN/NAINITAL:  उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने की घटनाओं में अचानक तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि की घटनाएं रोकने के लिए नोडल अफसर तैनात करने और ठोस एक्शन लेने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके सोमवार के दिन प्रदेशभर में 52 से ज्यादा वनाग्नि की घटनाएं […]