पर्यटन435 Videos

फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में तो कहानी में भी यहीं का जिक्र, सरकार करने जा रही फिल्म नीति में ये संशोधन

DEHRADUN: पिछले कुछ वाकयों से सबक लेकर अब उत्तराखंड सरकार फिल्म नीति में संशोधन करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर संशोधित फिल्म नीति में प्रदेश की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब अगर किसी फिल्म, धारावाहिक और वेब सीरीज की कहानी में उत्तराखण्ड का जिक्र होता है और […]

रंग बिरंगे फूलों से सजी सीएम आवास से लेकर आम घरों की देहरियां, उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई की चौतरफा धूम

DEHRADUN:  चैत्र मास की संक्रांति को उत्तराखंड में पारंपरिक बाल पर्व फूलदेई धूम धाम से मनाया जाता है। मुख्यमंत्री आवास से लेकर हर आम औऱ खास के घऱों की देहरियां आज रंग बिरंगे फूलों से सजी नजर आ रही हैं। गढ़वाल से कुमाऊं तक लोकपर्व फूलदेई का उत्साह बना है। सुबह सुबह नन्हें बच्चे देहरी […]

परवान चढ़ा मानसखंड मंदिर माला मिशन, चारधाम की तरह बड़ी तादात में मानसखंड आ रहें हैं श्रद्धालु

PITHORAGARH: केदारखंड की तरह मानसखंड में देश दुनिया के श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसखंड मंदिर माला मिशन शुरू किया था। यह मिशन पर धरातल पर उतर रहा है। चारधाम यात्रा की तर्ज पर देश विदेश से हजारों श्रद्धालु मानसखंड के धार्मिक स्थलों का रुख कर रहे हैं। प्रधानमंत्री […]

फूलों की घाटी ट्रैक पर पैदल पुल बहा, फंसे हुए 189 पर्यटकों का वैकल्पिक पुल बनाकर  किया गया रेस्क्यू

CHAMOLI: विश्वप्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक पर गुरुवार को तेज बारिश और गधेरे में उफान के बाद पैदल पुल बह गया। जिससे 189 पर्यटक रास्ते में फंस गए। एसडीआरएफ व नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान प्रशासन की टीम ने एक अस्थायी पुल बनाकर सभी पर्यटकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। फूलों की घाटी रेंज की वन क्षेत्र […]

गैरसैंण में सीएम ने अधिकारियों के साथ की भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा, कहा जल्द लागू हो सख्त भू कानून

GAIRSAIN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में उत्तराखंड में सख्त भू-कानून के सम्बन्ध में अहम बैठक की। इस बैठक में सीएम ने भू कानून के लिए बनाई गई समिति और अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों व बुद्धिजीवियों के साथ भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा […]

38वें राष्ट्रीय खेल: लॉनबॉल में पहली बार खेला उत्तराखंड, पहली बार गोल्ड मेडल समेत 4 मेडल जीते

DEHRADUN:  38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लॉन बॉल्स खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। पहली बार नेशनल गेम्स में लॉन बॉल खेल रहे खिलाड़ियों ने एक गोल्ड मेडल समेत 4 मेडल जीते हैं। उत्तराखंड के लिए उत्कृष्ठ द्विवेदी ने अंडर 25 कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया जबकि उत्सव और अभिषेक ने ब्रॉन्ज मेडल […]

बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचकर मुख्य सचिव ने यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

KEDARNATH /BADRINATH: मुख्य सचिव आनन्द बर्धन ने शनिवार को केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम पहुंचकर चारधाम यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद बदरीनाथ में भी मास्टर प्लान कार्यों निरीक्षण […]

केबल डालने के विवाद ने तूल पकड़ा,  महिला और उसकी बेटी से मारपीट का पुलिस पर आरोप, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

DEHRADUN:  देहरादून में फौजी की पत्नी संतोष रावत उनकी बेटी की पुलिस से झड़प का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रेसकोर्स क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी की महिला पुलिसकर्मियों से झड़प और मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। अब सीओ डालनवाला को इस प्रकरण की जांच सौंपी गई हैष साथ ही […]

गृहमंत्री शाह बोले, उत्तराखंड की समस्याओं को चुन चुन कर हल कर रहे हैं धामी, 162 शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता

HARIDWAR:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल साल पूरा होने पर आयोजित जन जन की सरकार कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने करीब 1130 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए 162 हिंदू शरणार्थियों को […]

CM ने की कद्दूखाल-सुरकंडा रोपवे की शुरुआत, भक्तों को माँ सुरकंडा मंदिर पहुंचना हुआ आसान

Tehri: सिद्धपीठ सुरकंडा देवी के लिए रोपवे की औपचारिक शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सुरकंडा देवी मंदिर (Surkanda devi ropeway inaugurated) रोपवे सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मां सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी […]

BAMS फर्जी डिग्री केस: यूक्रेन से भी फर्जी डिग्री बनवाता था मास्टरमाइंड इमलाख,  टिहरी के डॉक्टर के रूप में 12वीं गिरफ्तारी

DEHRADUN:  बीएएमएस फर्जी डिग्री केस में पुलिस को एक औऱ सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने टिहरी से फर्जी बीएएमएस चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। जो टिहरी में फर्जी डिग्री के आधार पर प्रैक्टिस कर रहा था। इस केस में यह 12वीं गिरफ्तारी है। राजेंद्र ने 6 लाख रुपए में इस खेल के मास्टरमाइंड इमलाख […]

बाल बाल बची 32 यात्रियों की जिंदगी, सड़क से बाहर निकले बस के टायर, खाई की तरफ लटकी रही बस

UTTARKASHI: उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित हो गई औऱ बस का टायर सड़क से बाहर खाई की तरफ लटक गया। गनीमत रही कि बस वहीं पर रुक गई । हादसे के वक्त बस में 32 यात्री सवार थे, […]