राजनीति

2460 Videos

लापरवाह आबकारी अधिकारी को चमोली डीएम ने लगाई फटकार, तो मामला पहुंचा सीएम दरबार

CHAMOLI/DEHRADUN:  उत्तराखंड में अधिकारियों की मनमानी किस कदर चल रही है, इसकी बानगी चमोली जनपद में दिखी। दरअसल डीएम चमोली ने जिला आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में जिला आबकारी अधिकारी सहित दो अन्य कर्मचारी नदारद मिले। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिकारी का एक दिन का वेतन […]

लिव इन में रहना होगा मुश्किल, माता पिता की परमिशन के साथ डिक्लेयरेशन जरूरी, उत्तराखंड समान नागरिक संहिता बिल की बड़ी बातें

DEHRADUN:  उत्तराखंड समाननागरिक संहिता विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा में पेश किया गया है। बिल पर चर्चा जारी है। यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समाननागरिक संहिता आम आदमी के निजी जीवन पद्धित जैसे कि विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, भरण पोषण या गोद लेने जैसे फैसलों पर ही लागू होगा। इसीलिए इसे सिविल कोड कहा गया है। किसी भी […]

लिव इन रिलेशनशिप कानून, स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, विधानसभा कूच के दौरान धरने पर बैठे कांग्रेसी

DEHRADUN: उत्तराखंड में लागू किए गए समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) में लिव इन रिलेशनशिप के प्रावधानों और स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों कांग्रेस कार्यतकर्ताओं ने गुरुवार को विधानसभा कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा से पहले रिस्पना पुल […]

ले. कर्नल ने हवलदार की पत्नी से बनाए संबंध, स्पर्म डोनेट किए, आईएमए में तैनात रहे अधिकारी का कोर्ट मार्शल

DEHRADUN: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में तैनात रहे एक लेफ्टिनेंट कर्नल पर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की गई है। लेफ्टिनेंट कर्नल पर सिविलियन महिला क्लर्क से संबंध बनाने और उसके आईवीएफ ट्रीटमेंट के लिए स्पर्म डोनेट करने का आरोप था। महिला का पति सेना में हवलदार है।कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया के दौरान लेफ्टिनेंट […]

लैंसडौन में डॉप्लर रडार स्थापित, अलग अंदाज में दिखे केंद्रीय मंत्री रिजिजू, महिलाओं संग क्रिकेट खेला, 10 किमी ट्रैकिंग की

LANSDOWNE:  उत्तराखंड को तीसरा डॉप्लर रडार मिल गया है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को लैंसडौन में डॉप्लर मौसम रडार का लोकार्पण किया। लैंसडौन में स्थापित रडार उत्तराखंड के कई जनपदों के मौसम की निगरानी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे मौसम और आपदाओं से संबंधित सटीक जानकारी मिल सकेगी। […]

लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने कहा, लोगों को बचाने के लिए कोई नीति नहीं, ऐसा ही राह तो इस्तीफा दे दूंगा

PAURI/LANSDOWNE: उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे वन्यजीवों के आतंक पर अब बीजेपी के विधायक ही खुलकर विभाग के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। पौड़ी जनपद में गुलदार और बाघ के हमलों में लोग लगातार जान गंवा रहे हैं। शुक्रवार को लैंसडौन क्षेत्र के अमलेशा गांव में गुलदार/बाघ ने एक महिला को निवाला बना लिया था। […]

लैंसडौन: CM धामी ने जवानों के साथ मनाई दीवाली, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

रैबार डेस्क: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लैंसडाउन छावनी में आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों को दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच […]

लैंसडौन: भारतीय सेना को मिला अग्निवीरों का नया बैच, पासिंग आउट परेड के बाद 201 अग्निवीर बने सेना का हिस्सा

LANSDOWNE: देशभक्ति का जज्बा और बदरी विशाल की जय के नारों के साथ 201 अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल हो गए। मंगलवार को लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग आउट परेड आयोजित हुई जिसमें 201 अग्निवीर रिक्रूटों को भारतीय सेना में शामिल होने का सम्मान दिया गया। ये सभी अग्निवीर 31 हफ़्तों की […]

लोकगायिका कमला देवी के घर की मरम्मत के लिए डीएम ने जारी किए 1.5 लाख रुपए

BAGESHWAR: मशहूर लोकगायिका कमला देवी की मदद के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पहल की है। कमला देवी का घर तेज आंधी तूफान और बारिश के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद कमला देवी ने मदद की गुहार लगाई थी। अब सीएम के निर्देश पर बागेश्वर डीएम ने […]

लोकतंत्र का उत्सव: 100 वर्षीय बुजुर्गों से लेकर 18 साल के युवा उमड़े वोट देने, दोपहर 3 बजे तक 49.24 फीसदी मतदान

DEHRADUN: उत्तराखंड में आज 5वीं विधानसभा के लिए वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक राज्य में 49.24 फीसदी विंग हो चुकी है। उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, ऊधंसिंह नगर जिलों में दोपहर तक विंग का आंकड़ा 50 फीसदी को पार कर चुका है। सबसे ज्यादा 56.23% वोटिंग उत्तरकाशी में दर्ज की गई है। […]

लोकभवन कूच के लिए परेड ग्राउंड में जुटे हजारों कांग्रेसी, कार्यक्रम के पोस्टर बैनर हटाने पर विवाद

DEHRADUN:  बिग़डती कानून व्यवस्था,भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस का आज लोकभवन घेराव है। लेकिन इस कार्यक्रम से ठीक पहले राजधानी की सड़कों से कांग्रेस के बैन पोस्टर और होर्डिंग हटा दिए गए, जिससे सियासत गर्मा गई। कांग्रेस के प्रस्तावित लोकभवन घेराव कार्यक्रम से ठीक पहले सुबह सुबह नगर निगम की टीम ने […]

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस की चुनाव समिति का ऐलान, महिलाओं, युवाओं और सीनियर नेताओं को मिली जगह, गुटबाजी साधने की कोशिश

DEHRADUN:  लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से 32 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी करते हुए उत्तराखंड इलेक्शन कमेटी की […]