देश-विदेश

2445 Videos

CM की घोषणा, केदारघाटी के उत्पादों को केदार ब्रांड से मिलेगी पहचान, जिले को 195 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Rudraprayag: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केदारघाटी के स्थानीय उत्पादों को देश- विदेश में केदार ब्रांड बनाकर तैयार कर विपणन किया जाएगा। मातृशक्ति की आजीविका सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम […]

CM धामी की बड़ी घोषणा, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थाई कर्मचारी होंगे नियमित

RUDRAPRAYAG: श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थाई कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दशहरे से पहले बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों को वन टाइम सेटलमेंट के तहत विनियमितीकरण की घोषणा की है। CM की घोषणा पर BKTC कर्मचारियों में खुशी की लहर है। मंदिर समिति ने इसके लिए मुख्यमंत्री […]

चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों विदेशी ट्रैकर्स का रेस्क्यू, एयरफोर्स, SDRF ने सुरक्षित निकाला

CHAMOLI: चमोली के चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों विदेशी महिला पर्वतारोहियों को तीसरे दिन सुरक्षित निकाल लिया गया है। शनिवार को वायु सेना और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें बेस कैंप में एक टेंट और स्लीपिंग बैग मिला था, लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया था। रविवार […]

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे ITBP के जवानों की बस  गंगोत्री हाइवे पर पलटी, 7 जवान घायल

TEHRI: जम्मू कश्मीर से चुनाव ड्यूटी कर वापस लौट रहे आईटीबीपी जवानों की बस  ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताछिला के पास पलट गई। बस में कुल-38 जवान सवार थे, जिसमें से 24 जवानों को चोटें आई हैं। 7 जवानों को उपचार के लिए श्री देव सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर लाया गया है, जहां उनका […]

साइबर हमले से बाधित हुई स्टेट डेटा सेंटर के सेवाएं, CM धामी ने जताई कड़ी नाराजगी, बुलाई हाई लेवल मीटिंग

DEHRADUN: उत्तराखंड के सरकारी आईटी सिस्टम पर हुए सबसे खतरनाक साइबर अटैक से हड़कंप है। स्टेट डेटा सेंटर पर मालवेयर अटैक के बाद बाधित सेवाओं को बहाल करने की कोशिशें जारी हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आवश्यक सेवाओं के बाधित होने पर कडी नाराजगी जताई है और इस विषय पर सभी वरिष्ठ विषेशज्ञों […]

चौखंबा-थ्री के ट्रैक पर फंस गई दो विदेशी महिला पर्वतारोही, तीन दिन से जारी हैं सर्च ऑपरेशन

CHAMOLI: चौखंबा चोटी पर पर्वतारोहण के लिए गए विदेशी पर्वतारोहियों की तलाश में वायुसेना ने भी सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पहले राउंड के सर्च अभियान करने के बाद अभी तक सफलता नहीं मिली है अब दूसरी बार के सर्च ऑपरेशन के लिए टीम रवाना हो गई है। बता दें कि चमोली में चौखंबा-थ्री […]

बेरोजगारों का इंतजार खत्म, UKSSSC ने समूह ग के 751 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

रैबार डेस्क:  सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के कुल 751 पदों के लिए वित्रप्ति जारी की है। UKSSSC  में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3 रिक्त पदों, राज्यपाल सचिवालय के अंतर्गत कम्प्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता के 3 रिक्त […]

सबसे बड़े साइबर हमले से उत्तराखंड में खलबली, 3 घंटे बंद रही सीएम हेल्पलाइन समेत कई सरकारी वेबसाइट

DEHRADUN: उत्तराखंड में अचानक हुए साइबर अटैक से राज्य का आईटी सिस्टम पूरी तरह लड़खड़ा गया। सीएम हेल्पलाइन और अन्य विभागों सहित 186 से अधिक प्रमुख वेबसाइटों का कामकाज करीब 3 घंटे तक ठप रहा। इससे कई सरकारी सेवाएं पूरी तरह से बंद हो गईं, जिनमें सीएम हेल्पलाइन, भूमि रजिस्ट्री, और ई-ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण प्लेटफार्म […]

नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से गैंगरेप,  मैजिक ड्राइवर समेत 2 गिरफ्तार, नाबालिग आरोपी पुलिस संरक्षण में रखा गया

DEHRADUN:  उत्तराखंड में देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीसरे नाबालिग आरोपी को पुलिस संरक्षण में रखा गया है। इस बीच, केस दर्ज करने में देरी को […]

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पलटन बाजार में खोला गया पहला पिंक बूथ

DEHRADUN : देहरादून शहर के बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के व्यस्ततम पलटन बाजार में पहाल पिंक बूथ स्थापित किया गया है। जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर हर समय पैनी नजर रहेगी। जिला प्रशासन ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1.36 लाख की […]

रोहतांग एयर क्रैश में शहीद नारायण सिंह का 56 साल बाद पैतृक गांव में सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग

CHAMOLI: उत्तराखंड चमोली जिले के थराली तहसील के गांव कोलपुड़ी के लापता सैनिक नारायण सिंह का पार्थिव शरीर 56 साल बाद अपने घर पहुंचा। पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद नारायण अमर रहें,,,,जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीद नारायण का नाम रहेगा जैसे नारों के साथ उनके […]

रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर सीएम ने अर्पित की शहीदों को श्रद्धांजलि, सीएम बोले सख्त भू कानून जल्द लाएंगे

MUZAFFARNAGAR: 2 अक्टूबर 1994 की काली रात को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा में आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की दी। इस दौरान सीएम धामी ने प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की याद में शहीद स्थल रामपुर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की। […]