देश-विदेश

2437 Videos

12 घंटे तक विजिलेंस के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए सस्पेंडेड IAS रामविलास यादव, देर रात हुई गिरफ्तारी

Dehradun: आय से अधिक संपत्ति के मामले में IAS रामविलास यादव पर गिरफ्तार हो गए हैं। विजिलेंस टीम द्वारा देर रात तक पूछताछ करने के बाद भ्रष्टाचार के आरोप में तकरीबन दो बजे (SUSPENDED IAS RAMVILAS YADAV ARRESTED BY VIGILLANCE TEAM IN disproportionate asset cases) की उन्हें अरेस्ट किया गया। इससे पहले शासन ने बड़ी […]

12 मई को ब्रह्ममुहूर्त में खोले जाएंगे भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट, नरेंद्रनगर राजदरबार में हुई घोषणा

NARENDRANAGAR/CHAMOLI: वर्ष 2024 के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। आज बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर (टिहरी) स्थित राजदरबार में विधि विधान के साथ कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने की प्रक्रिया के लिए गाडूघड़ा (तेल-कलश) […]

12 वीं की छात्रा ने ट्यूशन टीचर के घर से चुराई लाखों की ज्वैलरी और नकदी, क्राइम पार्टनर के साथ छात्रा गिरफ्तार

DEHRADUN:  देहरादून में 12वी की एक छात्रा ने मौके का फायदा उठाकर अपनी ट्यूशन टीचर के घर पर डाका डाला औऱ अपने मित्र के साथ मिलकर टीचर के घर से लाखों की ज्वैलरी औऱ नकदी लूट ली। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो आरोपी छात्रा और […]

12 साल में एक बार खिलता है यह अद्भुत फूल, जानिए कंडाली फेस्टिवल की अनोखी कहानी

PITHORAGARH : कंडाली, बिच्छू घास या सिंसौण। पहाड़ में रहने वालों को इसकी याद आज भी ताजा होगी। लेकिन क्या आपने कंडाली के फूल देखे हैं? क्या आपने कभी सुना है कि कंडाली का भी फेस्टिवल होता है? पिथौरागढ़ की चौदास घाटी में इन दिनों खिले कंडाली के फूल हर किसी के आकर्षण का केंद्र […]

129 एलटी शिक्षकों को सीएम धामी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को शिक्षा निदेशालय में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में 880 सहायक अध्यापकों (एल.टी.) को नियुक्ति प्रदान की गई है, जिसमें से 129 सहायक अध्यापकों (एल.टी.) को आज नियुक्ति पत्र प्रदान […]

13 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को उत्तराखंड एसटीएफ ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार

DEHRADUN: उत्तराखंड एसटीएफ को क्रिप्टो करेंसी में ऑनलाइन ट्रेडिंग से लाभकमाने का लालच देकर लोगों से 13 करोड़ की ठगी करने वाला साइबर ठग को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश 12 अलग अलग राज्यों की पुलिस कर रही थी। आरोपी क्रिप्टो करेंसी खऱदीने, फ्लिपकार्ट का गिफ्ट गिविंग मैनेजर बताकर ठगी करने, यू-ट्यूब […]

13 साल की छात्रा से 19 साल के लड़के ने भगाकर रचाई शादी, पुलिस की हिरासत में लड़का

RUDRAPRAYAG: एक तरफ समान नागरिक संहिता कानून  लागू होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस कानून में प्रावधान है कि 18 साल से छोटी लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़के का विवाह नहीं हो सकता। लेकिन इससे पहले ही पहाड़ में अजब प्रेम का गजब मामला सामने आया है। […]

14 नवंबर को मनाइये इगास, 15 को इगास की छुट्टी मनाइये, सरकार ने जारी किया शासनादेश

सोशल मीडिया पर जनता की मांग सुनते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इगास पर अवकाश की घोषणा की थी। अब इसका शासनादेश भी जारी हो गया है। हालांकि इगास पर्व 14 नवंबर रविवार की रात को मनाया जाएगा. लेकिन सरकार ने 15 नवंबर को इगास की छुट्टी का शासनादेश जारी किया है। यह पहली बार […]

14 बालिकाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार,  35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां भी स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित 

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 बालिकाओं व महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा 35 महिलाओं को आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 51-51 हजार रूपये की धनराशि उनके खाते में डिजिटल हस्तांतरित की गई मुख्यमंत्री धामी ने पुरस्कार विजेताओं को […]

14, 15 जुलाई को सभी जिलों में स्कूल बंद रहेंगे,आपदा प्रबंधन विभाग का निर्देश, 4 दिन की छुट्टी

DEHRADUN : उत्तराखंड में मानसून अदले दो दिन कहर बनकर टूट सकता है। मौसम विभाग ने 14 औऱ 15 जुलाई को राज्य के अधिकतरहिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष को […]

14.49 किमी भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग हुई आर-पार, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट में मिली बड़ी सफलता

DEVPRAYAG:  ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर भारतीय रेलवे ने बड़ा इतिहास रचा है। देवप्रयाग के सौड़ से जनासू के बीच 14.49 किमी की देश की सबसे लंबी रेलवे टनल का सफलता से ब्रेक थ्रू पूरा हुआ है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। 125 किलोमीटर लंबे […]

1456 अभ्यर्थियों को सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, चार साल में 26 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसमें लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 109 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापक (एलटी) शामिल हैं। मुख्यमंत्री धामी ने नियुक्ति […]