देश-विदेश

2744 Videos

होमगार्ड्स के लिए सीएम ने की ये बड़ी घोषणाएं, क्या होमगार्ड के दिन बहुरेंगे?

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स जवानों को बडी सौगात दी है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने रैतिक परेड की सलामी ली। सीएम धामी ने जवानों को सम्मानित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। -होमगार्ड्स जवानों के लिए सैनिकों की तर्ज पर सीएसडी कैंटीन की सुविधा शुरू […]

होमगार्ड्स वर्दी घोटाले में CM धामी का सख्त एक्शन, DIG निलंबित, 1500 में खरीदा 500 रुपए का जूता

DEHRADUN: भ्रष्टाचार के मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने एक बार फिर से सख्ती दिखाई है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सीएम धामी ने मामले की जांच के […]

होमस्टे में हुई हत्या का खुलासा, प्यार में मिला धोखा तो प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर युवक का गला रेता, आरोपी गिरफ्तार

MUSSOORIE: 9 सितंबर को मसूरी के नजदीक भट्टा गांव के होमस्टे में हुए कपिल हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर के बेटे कपिल की उसकी प्रेमिका ने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी का गला […]

होमस्टे योजना का अनुदान जारी करने के लिए घूस मांगने का आरोप, जिला पर्यटन अधिकारी सस्पेंड

DEHRADUN:  उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। यह कार्रवाई दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना के तहत अनुदान राशि जारी करने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और […]

होली का छाया ऐसा खुमार कि गांव में कर दिया काकड़ का शिकार, 14 लोग गिरफ्तार

RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग जिले की बच्छणस्यूं पट्टी के क्वली गांव में कुछ लोगों पर होली का ऐसा खुमार चढ़ा कि उन्होंने चिकन-मटन की जगह प्रतिबंधित श्रेणी के वन्यजीव काकड़ का शिकार कर उसे खा भी लिया। काकड़ (बार्किंग डियर) के अवैध शिकार और उसके मांस के सेवन के आरोप में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते […]

होली के गीतों में पलायन के दर्द को बताया तो छलक उठी महिलाओं की आंखें, राठ की होली की ऐसी धूम कि सीएम का आया बुलावा

DEHRADUN:   पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है। पहाड़ में भी हर तरफ होली के गीत गूंज रहे हैं। लेकिन इस बीच एक होली सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ठेठ पहाड़ के जुनूनी युवा पौड़ी से होली खेलने देहरादून आते हैं, होली के गीतों के माध्यम से पहाड़ में खाली घरों […]

होली में लड़की को जबरन लगाया रंग, छेड़छाड़ की कोशिश और मारपीट, 20 पर केस, 2 गिरफ्तार

DEHRADUN: देहरादून में होली के त्योहार की आड़ में अराजकता फैलाने और युवती से छेड़छाड़ और उसके दोस्त से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की। जानकारी के मुताबिक 5 मार्च को राजीव नगर निवासी एक युवक […]

‘यू कोट-वी पे‘ योजना के तहत 24 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती, पहाड़ों में सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

DEHRADUN: उत्तराखंड में ‘यू कोट-वी पे‘ योजना के तहत 24 स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की पहली तैनाती कर दी गई है। डॉक्टरों को संविदा पर तैनाती दी गई है। डॉक्टरों को 4 लाख से 6 लाख रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि स्पेशलिस्ट और सुपर […]