देश-विदेश

2738 Videos

जोशीमठ भू धंसाव: दौरे पर धामी, CM के सामने छलक उठी  प्रभावितों की आंखें, सीएम ने  दिया सुरक्षित पुनर्वास का भरोसा

Joshimath: मुख्यमंत्री शनिवार को जोशीमठ में भू धंसाव से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर सीएम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम के सामने ही पीड़ित लोग फूट फूटकर रोने लगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें सांत्वना दी औऱ कहा कि उनके पुनर्वास का उचित इंतजाम किया जाएगा। इसके बाद सीएम ने […]

छात्र आंदोलन: 9 फरवरी की घटना में बॉबी पंवार को नहीं मिली जमानत, 6 युवाओं की बेल मंजूर

DEHRADUN:  भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर बेरोजगार युवाओं का आंदोलन जारी है। युवा बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार और अन्य 12 साथियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच कोर्ट ने 13 में से 6 युवाओं की जमानत मंजूर कर दी है। इन सभी को रविवार को होने वाली पटवारी परीक्षा […]

CM ने कहा सशक्त उत्तराखंड का विकासोन्मुखी बजट, विधायकों ने वित्तमंत्री अग्रवाल को खिलाई मिठाई

DEHRADUN/GAIRSAIN: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया है। वित्तमंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सदन में कुल 77404.08 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो पिछले साल के मुकाबले 18.05 फीसदी अधिक है। सरकार को 76592.54 करोड़ रुपए की कुल प्राप्तियां होने की संभावना है। इस साल […]

त्यूणी में दुःखद हादसा: 3 मंजिला घर में भीषण आग, 4 बच्चों की मौत की खबर

Dehradun: देहरादून के त्यूणी से बहुत दुःखद खबर है। त्यूणी पुल के पास एक घर में भीषण आग लगने से घर के भीतर मौजूद 4 मासूमों की झुलसने से दर्दनाक मौत की सूचना है। जबकि 4 अन्य लोग भी झुलस गए। इस घटना से क्षेत्र में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, त्यूणी में टोंस […]

अंकिता हत्याकांड: आरोपियों के वकील का नया पैंतरा, केस के अहम गवाह खुशराज के जेंडर पर खड़ा किया विवाद

KOTDWAR:  बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। बचाव पक्ष रोज नए पैंतरों से केस को उलझाना चाहता है। इसी कड़ी में बचाव पक्ष ने केस के अहम गवाह और वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाले खुशराज के जेंडर को लेकर सवाल उठाए हैं। बचाव पक्ष का कहना है कि अभियोजन पक्ष […]

एक पत्थर ने रोका गांव का पलायन, युवक के सपने में आया विशालकाय पत्थर, आज बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

ALMORA:  क्या कोई पत्थर गांव का पलायन रोक सकता है। क्या कोई पत्थऱ विदेश में रह रहे एक युवा को अपने गांव में आने के लिए मजबूर कर सकता है। क्या कोई पत्थऱ बिना किसी मजबूत आधार के सैकड़ों वर्षों से ज्यों का त्यों संतुलन में बना रह सकता है? आपको ये जानकार हैरानी होगी […]

क्या केदारनाथ से गायब किया गया 125 करोड़ का सोना? संतोष त्रिवेदी ने लगाए गंभीर आरोप

Kedarnath: क्या केदारनाथ धाम के गर्भगृह में लगी सोने की परत असली नहीं है? क्या ये सोना पीतल में बदल चुका है? क्या केदारनाथ धाम में 125 करोड़ रुपए का सोना गायब हुआ? ये सारे सवाल उठ रहे हैं तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी के आरोपों से। संतोष त्रिवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो […]

Vloggers का रील स्पॉट बन गया शिव का शांत धाम, अब केदारनाथ  में मांग भरने का वीडियो वायरल

KEDARNATH: हिमालय की एकांत वादियों में बसा भगवान शिव का वास स्थान केदारनाथ धाम अब यू ट्यूबरों, रील्स मेकर्स का पिकनिक स्पॉट बनता जा रहा है। केदारनाथ धाम में कुछ दिन पहले एख महिला राइडर का प्रपोज करने का वीडियो वायरल हुआ था, इसके बाद मंदिर के सामने अब मांग भरने का का वीडियो सोशल […]

अंकिता के दोषियों को सजा दिलाने के लिए कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, केस में लापरवाही पर सरकार को घेरा

PAURI: हाईकमान के आदेश के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस ने अंकिता भंडारी के माता पिता को न्याय दिलाने के लिए पदयात्रा की शुरआत कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और मनीष खंडूड़ी के नेतृत्व में कांग्रेसी आज पौड़ी से अंकिता के गांव डोभ श्रीकोट तक पदयात्रा करते हुए निकले। कांग्रेस की मांग है कि अंकिता […]

16 साल के छात्र ने उठाया खतरनाक कदम, पिता की बंदूक से खुद को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

PAURI:  बेहतर बनने का प्रेशर या दिखावे का शौक, आजकल के किशोरों को खतरनाक कदम उठाने के लिए विविश कर देता है। पौड़ी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां, 16 साल के एक छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार दी। आनन फानन में घायल छात्र को […]

बागेश्वर उपचुनाव : बीजेपी ने चंदनराम दास की पत्नी को मैदान में उतारा, क्या बसंत कुमार से होगा मुकाबला?

DEHRADUN: बागेश्वर उपचुनाव के लिए रणभेरी बजते ही भाजपा ने आक्रामक अंदाज के साथ मैदान में उतर गई है। भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदासल की पत्नी पार्वती देवी को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस भी बसंत कुमार पर दांव लगा सकती है। बसंत कुमार ने एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी […]

प्राइवेट अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब  में डेंगू की जांच के लिए दरें तय, इतने में होगा टेस्ट

DEHRADUN: उत्तराखण्ड में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए डेंगू जांच की दरें तय कर दी हैं। अब निजी अस्पतालों में डेंगू के टेस्ट कराने के लिए तय सीमा से अधिक शुल्क नहीं वसूला जा सकेगा। उत्तराखण्ड राज्य में डेंगू रोग को Notifiable Disease घोषित करने की […]