देश-विदेश

2457 Videos

पौड़ी डीएम का अलग अंदाज, डुंगरी गांव पहुंचकर महिलाओं के साथ की धान की कटाई, मंडाई

PAURI GARHWAL:  गुरुवार को पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया एक अलग अंदाज में नजर आई। अपनी सादगी के लिए जानी जाने वाली आईएएस स्वाति भदौरिया पौड़ी जनपद के डुंगरी गांव पहुंची। यहां उन्होंने क्रॉप कटिंग का न सिर्फ निरीक्षण किया बल्कि धान की कटाई और मंडाई में हाथ आजमाकर महिलाओं का उत्साह वर्धन भी किया। गुरुवार […]

दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा

DELHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई सम्पर्क में सुधार एवं पर्यटन को नई गति देने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य को विमानन क्षेत्र में मिले सहयोग के […]

मुनस्यारी और अल्मोड़ा के लिए हवाई सेवाओं की शुरुआत, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

DEHRADUN: खूबसूरत पर्यटक स्थल और सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी अब हवाई सेवाओं से जुड़ गया है। इसके साथ ही अल्मोड़ा और हल्द्वानी के बीच अब सफर और भी आसान हो गया है। क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़-मुनस्यारी और हल्द्वानी-अल्मोड़ा हवाई सेवाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री […]

जय गंगा मैया के उद्घोष के साथ गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

GANGOTRI: मां गंगा के पावन धाम, गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। सेना के बैंड एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के साथ पूरा गंगोत्री धाम गंगा मैया की जय के उद्घोष से गूंज उठा। […]

शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान रस्सी टूटी, हादसे में युवक बुरी तरह घायल

Shivpuri/RIAHIKESH: ऋषिकेश से सटे शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां बंजी की रस्सी टूटने से एक युवक 55 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद एडवेंचर साइट पर […]

पौड़ी: आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश, डीएम ने  आंगनवाड़ी केंद्रों में 8 दिसंबर तक घोषित किया अवकाश

PAURI:  पौड़ी जनपद में गुलदार के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। जनपद मुख्यालय से सटे इलाकों में गुलदार की लगातार मौजूदगी से सुरक्षा के कदम उठाए जा रहे हैं। गजल्ट गांव में गुरुवार को गुलदार ने एक शख्स को निवाला बना दिया जिसके बाद से लोगों में आक्रोश है। विभाग ने गुलदार को पकड़ने […]

चमोली में स्कूली बच्चों पर भालू का आतंक जारी, गोपेश्वर में स्कूल जा रहीं छात्राओं के पीछे दौड़ा भालू, एक बेहोश

CHAMOLI: रोज वही कहानी…स्कूल जाते बच्चे, भालू का आतंक और आंखों में पसरता खौफ। चमोली जिले के स्कूलों में बच्चों पर भालू के हमले की 4 दिन में ये तीसरी घटना है। मंगलावर को गोपेश्वर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप स्कूल जा रही छात्राओं पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। घटना में […]

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री धामी ने दी अंकिता भंडारी केस की CBI जांच की संस्तुति

DEHRADUN:  अंकिता भंडारी केस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता–पिता की अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत […]

पद्मभूषण बनेंगे भगत दा, क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 131 हस्तियों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार

New Delhi: भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। 131 पद्म पुरस्कारों की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री की घोषणा की गई है। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा, जबकि उत्तराखंड के पूर्व सीएम […]

तिब्बती मार्केट हत्याकांड: आरोपी शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

DEHRADUN: तिब्बती मार्केट के में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार तड़के पुलिस ने एनकाउंटर के बाद हत्याकांड के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों के पैर में गोली मारी है बुधवार को […]

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की होगी कवायद, सीएम धामी ने दी विलोपित घोषणा को पुनर्जीवित करने की मंजूरी

NAINITAL:  लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बिंदुखत्ता  को राजस्व ग्राम बनाने के लिए सरकार अब फिर से कवायद शुरू करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं क्षेत्र के विधायक डा मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की पूर्व में विलोपित की गई घोषणा को […]

देहरादून में बेकाबू कार ने बरपाया कहर, 7 वाहनों को मारी टक्कर,1 की मौत, 2घायल

DEHRADUN : देहरादून शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बेकाबू इनोवा कार ने राजपुर रोड पर डीएल कट से लेकर ओल्ड सर्वे रोड तक भीषण आतंक मचाया और एक के बाद एक ,2 कार, 2 स्कूटी व 3 बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में बाइक […]