क्या आप जानते हो

2489 Videos

पहाड़ के लाल ने पलायन को दी मात, पहली बार सबसे महंगी गुच्छी मशरूम का व्यावसायिक उत्पादन शुरू

PAURI:  स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के अभाव में खाली होते पहाड़ों में मशरूम की खेती नई उम्मीद जगा रही है। इससे एक कदम आगे बढ़कर पौड़ी जनपद में देश में पहली बार एक क्रांतिकारी प्रयोग हुआ है। पौड़ी के जुनूनी युवा नवीन पटवाल ने देश की सबसे महंगी गुच्छी मशरूम का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया […]

महेंद्र भट्ट का कटेगा पत्ता! कौन बनेगा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष? ये नाम सबसे आगे

DEHRADUN: उत्तराखंड में धामी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच भाजपा संगठन में भी व्यापक बदलाव देखा जा सकता है। नए जिलाध्यक्षों की घोषण के बाद अब जल्द ही पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है। सूत्रों की […]

चारधाम यात्रा 2025: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार रहेगा टोकन सिस्टम

DEHRADUN:  30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। इसके साथ ही इस बार चारधाम यात्रा के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन सिस्टम शुरू किया जाएगा पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने […]

खेती, बागवानी में आर्थिकी बढ़ाने के लिए इनोवेशन लाएं अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में कृषकों की आय बढ़ाने के लिए ज्ञान-विज्ञान के साथ परंपरागत खेती को बढ़ावा दिया जाए। जिन क्षेत्रों में किसान अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें उसी […]

हरिद्वार: खनन माफियाओं ने 2 सिक्योरिटी गार्ड पर ट्रैक्टर चढ़ाकर की जान से मारने की कोशिश

HARIDWAR: हरिद्वार में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि दिन दहाड़े जानलेवा हमल करने से भी नहीं कतरा रहे। बीएचईएल क्षेत्र में खनन के दौरान मौके पर पहुंचे दो सिक्योरिटी गार्डों को  खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से रौंद दिया, जिससे दोनों गार्ड, एक पिटकुल कर्मचारी घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ाते […]

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर सुनी लोगों की समस्याएं,  समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कारर्वाई के निर्देश

DELHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली स्थित कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने औऱ शिकायतें लंबित रखने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनमानस की है। जन […]

उत्तरकाशी के 15 विद्यालयों को मिली स्कूल बस, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के क्लस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन में समय की बचत होगी। इस तरह के नवाचार से […]

रुद्रपुर गांव की भूमि पर पिटकुल बना रहा पावर हाउस, गौचरान भूमि बचाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

GUPTKASHI:  केदारघाटी के  रुद्रपुर गांव में गौचरान भूमि पर प्रस्तावित पावर सब स्टेशन के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन, ऊर्जा निगम और पिटकुल पर जनहितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जबरन गो चरान भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गो चरान भूमि पर प्रस्तावित विद्युत सब […]

देर रात आई अफसरों की तबादला सूची, 13 आईएस, 10 आईपीएस अफसरों के कार्यभार में फेरबदल

DEHRADUN: सोमवार देर रात उत्तराखंड शासन ने आईएएस, आईपीएस और पीसीएश अधिकारियों के बंपर तबादले किए हैं। शासन में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने सोमवार को देर रात आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। 13 आईएएस, 1 पीसीएस, 2 सचिवालय सेवा के अफसरों का ट्रांसफर IAS युगल किशोर […]

अग्रवाल के समर्थन में व्यापारियों का डोईवाला बंद, देहरादून ऋषिकेश में बंद बेअसर, प्रेमचंद ने की व्यापारियों से दुकानें खोलने की अपील

DEHRADUN:  कैबिनेट मंत्री पद से प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे पर अब क्षेत्रवाद की सियासत हावी हो रही है। अग्रवाल के इस्तीफे के विरोध में व्यापारी समुदाय ने डोईवाला में बाजार बंद का ऐलान किया था जिसका मिला जुला असर दिखा। डोईवाला में कुछ दुकानें बंद रही हालांकि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई वाली दुकानें खुली हुई […]

मंत्री को ले डूबा पहाड़ विरोधी बयान, भारी विरोध के बाद अग्रवाल को देना पड़ा इस्तीफा

Dehradun: सदन में पहाड़ के खिलाफ दिया गया बयान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भारीबपद गया। अग्रवाल ने आज अपने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सीएम अवास पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी को इस्तीफा सौंपा। उन्होंने इससे पहले प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी थी। प्रेसवार्ता कर वह भावुक हो गए और फफक-फफक कर रो पड़े। इससे […]

पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, लोगों में आक्रोश, 5 आरोपी गिरफ्तार

Rishikesh: ऋषिकेश में श्यामपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत भल्ला फॉर्म में होली के दिन गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिक पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पूर्व सैनिकों के साथ स्थानीय लोगों ने आज कोतवाली का घेराव किया और दोषियों को सख्त सजा की मांग की। […]